फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   cyber crime in dehradun

दून की दो कहानी, जब पति बना बीबी का दुश्मन

Wed, 30 Apr 2014 02:06 PM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Wed, 30 Apr 2014 02:06 PM IST
विज्ञापन
cyber crime in dehradun

देहरादून में ऐसे मामले सामने आए, जिसमें वक्त के साथ बदले रिश्तों में जन्मदाता ही बच्चों की जान के दुश्मन बन गए।

विज्ञापन


पहले मामले में एक व्यक्ति पर बीवी की ईमेल आईडी हैक कर दुरुपयोग करने और बेटे के किडनैपिंग की धमकी देने के आरोप में केस दर्ज कराया गया है।

दूसरे मामले में विवाहिता ने पति पर लात मारकर गर्भ में बच्चे की जान लेने का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है।

पुलिस ने नहीं की कोई कार्रवाई

cyber crime in dehradun

दून के कश्मीरी कॉलोनी की एक महिला का गुड़गांव के अपने पति मनु गोयल से विवाद चल रहा है।

मामला नवंबर 2012 से शुरू हुआ, जब किसी ने महिला की आईडी हैक कर गलत सूचनाएं प्रसारित कर दी। विरोध पर जान से मारने की धमकी दी गई है।

एसटीएफ और साइबर सेल की जांच में हैकर उसका पति मनु निकला। वैवाहिक जीवन में दोनों एक दूसरे की आईडी पासवर्ड से वाकिफ थे।

तब पुलिस ने घरेलू मामला बताकर कार्रवाई नहीं की थी। पीड़िता ने अब कोर्ट के आदेश पर पटेलनगर कोतवाली में आईडी हैक करने और बच्चे को अगवा करने की धमकी देने के आरोप में रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

बच्चे को जन्म से पहले मारा

cyber crime in dehradun
उधर, क्लेमेंटाउन की एक विवाहिता ने आरोप लगाया है कि वह एक डॉक्टर है और बेंगलुरु में रहती थी।

शादी के बाद से ही पति और ससुराली दहेज के लिए प्रताड़ित कर रहे हैं। आरोप है कि प्रताड़ना के दौरान बेंगलुरु में पति ने उसके पेट में लात मार दी, जिससे बच्चे की गर्भ में मौत हो गई।

ससुराल पक्ष पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed