फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Custom inspector and constable Arresting for taking bribe in khatima

चार हजार की रिश्वत मांग रहे थे कस्टम इंस्पेक्टर और सिपाही, सीबीआई ने रंगेहाथ पकड़ा

Fri, 13 Apr 2018 01:07 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, खटीमा Updated Fri, 13 Apr 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
 Custom inspector and constable Arresting for taking bribe in khatima

टाटा मैजिक (छोटा हाथी) वाहन छोड़ने के एवज में रिश्वत मांगने की शिकायत पर देहरादून से यहां आई सीबीआई टीम ने चार हजार की रिश्वत लेते कस्टम इंस्पेक्टर और सिपाही को रंगे हाथों धर दबोचा।

विज्ञापन


मामले में कस्टम अधीक्षक भी शामिल हैं और वह छुट्टी पर अपने घर गाजियाबाद गए हैं, इसलिए सीबीआई की एक टीम वहां के लिए रवाना हो गई है। देर रात तीनों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कराया गया।
विज्ञापन


पचौरिया निवासी प्रेम किशोर की छोटा हाथी (यूके 06 सीए 4968) में भैंस लाते हुए एसएसबी ने चार नवंबर 2017 को पकड़कर कस्टम को सौंपा था। प्रेम किशोर ने बरेली कस्टम में 15 हजार रुपये जुर्माना अदा करके 19 मार्च को वाहन रिलीज करा लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

 Custom inspector and constable Arresting for taking bribe in khatima
bribe

जब पीड़ित वाहन लेने कस्टम कार्यालय पहुंचा तो वाहन छोड़ने के एवज में 10 हजार रुपये मांगे गए। असमर्थता जताने पर चार हजार में सौदा तय हुआ। सात अप्रैल तक पैसे देने की बात तय होने पर कस्टम अधिकारियों ने वाहन दे दिया। उस दिन पैसे नहीं आने की बात करके 10 अप्रैल को पीड़ित कस्टम ऑफिस पहुंचा और कस्टम अधीक्षक कृष्ण कुमार गुप्ता, इंस्पेक्टर अनिल कुमार शर्मा और सिपाही लल्लन खान से पैसे देने को लेकर की गई बात रिकॉर्ड कर ली और यह रिकॉर्डिंग सीबीआई को सौंप दी।

सीबीआई की 10 सदस्यीय टीम बुधवार रात यहां पहुंच गई थी। बृहस्पतिवार दोपहर करीब 3:30 बजे प्रेम किशोर कस्टम गया तो इंस्पेक्टर शर्मा ने पैसे मांगे और जेब में रख लिए। सीबीआई की टीम ने इंस्पेक्टर के साथ लल्लन खान को रिश्वत लेते दबोच लिया। इंस्पेक्टर लखेड़ा ने बताया कि आरोपियों में कस्टम अधीक्षक के खिलाफ भी मामला दर्ज है और उनके आवास गाजियाबाद में कार्रवाई के लिए देहरादून से टीम पहुंच चुकी है। सीबीआई टीम में डीएसपी आईएमएस नेगी, इंस्पेक्टर शैलेंद्र मयाल, सुनील लखेड़ा, हरीश खर्कवाल, उपनिरीक्षक नवनीत, डीएस रावत, हरीश गोस्वामी, कपिल अलावत, एमएस खर्कवाल, आरएम नेगी आदि थे।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed