{"_id":"59a6ba6c4f1c1b5b738b46e8","slug":"crore-rupees-frauder-surrender-in-court","type":"story","status":"publish","title_hn":"करोड़ों रुपये की चपत लगाने वाले इस शख्स ने किया कुछ ऐसा, पछतावा करती रही पुलिस","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करोड़ों रुपये की चपत लगाने वाले इस शख्स ने किया कुछ ऐसा, पछतावा करती रही पुलिस
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 30 Aug 2017 06:45 PM IST
विज्ञापन
accuse surrender in court
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किटी के नाम पर करोड़ों रुपये की चपत लगाने वाले ने हजारों लोगों के सामने सरे आम कुछ ऐसा किया कि पुलिस अब तक पछतावा कर रही है।
विज्ञापन
किटी के नाम पर करोड़ों की चपत लगाकर फरार हुए जीआईजी ग्रुप के संचालक सविंदर सिंह ने हरिद्वार पुलिस को चकमा देकर सीजेएम आशुतोष मिश्रा की अदालत में सरेंडर कर दिया।
विज्ञापन
दरअसल, एक सप्ताह से हरिद्वार पुलिस के साथ आंख मिचौनी का खेल खेल रहे करोड़ों रुपये डकारने के आरोपी सविंदर सिंह ने अदालत में सरेंडर के लिए प्रार्थना पत्र दिया था। हरिद्वार पुलिस अब तक उसकी धरपकड़ में नाकामयाब रही थी।
विज्ञापन
पुलिस ने दावा किया था कि आरोपी सविंदर को अदालत कैंपस के बाहर ही दबोचने की रणनीति बनाई गई है। बुधवार को हरिद्वार कोतवाली पुलिस ने अदालत के इर्द गिर्द जाल बिछाया था, लेकिन पुलिस की घेराबंदी को मुंह चिढ़ाते हुए करीब साढ़े बारह बजे आरोपी सविंदर सिंह अपने अधिवक्ता वीरेंद्र प्रताप सिंह और रेशू नेहरा के साथ सीजेएम आशुतोष मिश्रा की अदालत में पेश हुआ।
सीजेएम आशुतोष मिश्रा की अदालत ने आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश देते हुए सुनवाई पर अगली तारीख 12 सितंबर मुर्करर कर दी है। हरिद्वार पुलिस गच्चा खाने के बाद मायूस होकर चुपचाप लौट गई।