{"_id":"5900902c4f1c1b1035c0c079","slug":"criminal-gang-head-arrested","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतर्राज्यीय चोर गैंग का सरगना हत्थे चढ़ा ","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
अंतर्राज्यीय चोर गैंग का सरगना हत्थे चढ़ा
ब्यूरो / अमर उजाला, हरिद्वार
Updated Wed, 26 Apr 2017 05:54 PM IST
विज्ञापन
arrested
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वसा में ज्वालापुर पुलिस के हत्थे अंतर्राज्यीय चोर गैंग के सरगना एवं एक सदस्य चढ़ा है, जबकि गैंग के चार सदस्य गिरफ्त में नहीं आ पाए। वेस्ट यूपी के मेरठ से ताल्लुक रखने वाले सरगना-सदस्य की निशानदेही पर मेरठ से कई लाख के सोने-चांदी के जेवरात एवं 80 हजार की रकम बरामद हुई है। ये गैंग दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा, उत्तराखंड में सक्रिय है और करीब दो सौ से अधिक चोरी की वारदात को अंजाम दे चुका है।
विज्ञापन
कोतवाली ज्वालापुर कैंपस में पत्रकार वार्ता में नगर पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र डोबाल ने बताया कि ज्वालापुर एवं कनखल में हुई चोरी की घटनाओं के खुलासे में जुटी पुलिस को दो इंडिगो कार के नंबर मिले थे। मंगलवार देर रात मुखबिर ने पुलिस को सूचना दी कि उस नंबर की एक कार रुडकी की ओर से आ रही है। रेल चौकी प्रभारी कैलाश बिष्ट ने रानीपुर झाल पर इंडिगो कार पकड़ ली। उसमें दो युवक हत्थे चढ़ गए, जबकि दो फरार हो गए।
विज्ञापन
पूछताछ में युवकों ने अपने नाम अमित पुत्र बृजकुमार एवं अजीत पुत्र मलखान निवासीगण काबिलीगेट मवाना मेरठ यूपी बताया। पूछताछ में कबूला कि उन्होंने फरवरी से अब तक हरिद्वार में चोरी की पांच घटनाओं को अंजाम दिया था। पुलिस टीम ने आरोपियों की निशानदेही पर मवाना पहुंचकर चोरी किए गए सोने चांदी के जेवरात और अस्सी हजार की रकम बरामद कर ली।
विज्ञापन
नगर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि गैंग के सदस्य कपिल पुत्र भारतवीर, सोनू पुत्र रामानंद निवासीगण खालिदपुर फलावदा मेरठ एवं मोईनुददीन उर्फ मीनू पुत्र अलीमुददीन निवासी जाकिर कालोनी मुरादाबाद एवं साहिल फरार हैं। बताया कि ये गैंग कई राज्यों में करीब दो सौ चोरी की घटनाओं को अंजाम दे चुका है। फरार चल रहे सदस्यों की धरपकड़ के लिए भी पुलिस जुटी हुई है।
इतने जेवरात- नगदी हुए बरामद
सोने की छह चूडी, लॉकेट, मंगल सूत्र, सोने की अंगूठी, दो जोडी टॉप्स, दो अंगूठी (पुरुष), दो सोने की चेन, एक किट्टी सेट, एक गले का हार, चांदी की कटोरी-चम्मच, 16 चांदी के सिक्के, तीन जोड़ी पायल, चार हीरे की अंगूठी, एक जोड़ी डायमंड टॉप्स, एक मंगलसूत्र डायमंड एवं अस्सी हजार बरामद हुए है। इन्होंने राजलोक विहार निवासी मोबाइल कारोबारी योगेश वाधवा, मीना एनक्लेव निवासी कंबल कारोबारी विकास गुलाटी, कनखल के पुरुषोत्तम विहार निवासी गौरव गुप्ता, महेंद्र एनक्लेव मिश्रा गार्डन निवासी रवि एवं सुखधाम कुटी में चोरी की थी।
और जेवरात और नगदी की रिकवरी संभव
पुलिस का तर्क है कि फरार चल रहे गैंग के सदस्यों के कब्जे में अभी और जेवरात व नगदी है। उनके पकड़ में आने पर ही रिकवरी हो सकती है। कोतवाली में जब पुलिस खुलासा कर रही थी तब पीड़ित योगेश वाधवा, रवि मौजूद थे। एक पीड़ित रवि ने तो गुस्से में चोरों को गालियां भी दी। पुलिस ने उसे जैसे तैसे संभाला।
ये है चोरी का स्टाइल
वेस्ट यूपी का ये गैंग बेहद ही मंझा हुआ है। ये एक मुड़े हुए सरिये के दम पर बेहतर से बेहतर लॉक को पल भर में चटका देते हैं। शुगर का मरीज गैंग सरगना अमित रैकी करता है और बाहर खड़े होकर निगेहबानी करता है। गैंग के बाकी सदस्य चंद मिनटों में वारदात को अंजाम देते हैं। ये घूमते- फिरते चोरी करते हैं। जिस घर के दरवाजे पर ताला लगा मिल जाए बस उसे निशाना बना लेते हैं। अमित और अजीत पेशे से चालक हैं।
ऐसे पकड़े गए ये शातिर
कनखल में हुई चोरी में साफ- साफ दिखाई दिया कि चोर एक कार से उतर रहे है। बस पुलिस को यहीं से लीड मिल गई। पुलिस ने पूरे शहर में उस टाइम के अनुसार सीसीटीवी कैमरों को खंगाला तब उन्हें वेस्ट यूपी के मेरठ के नंबर की इंडिगो कार मिल गई। बस फिर क्या था। कड़ियां जोड़ते हुए पुलिस आखिरकार चोरों के सरगना अमित तक पहुंच गई। हालांकि, कार अभी भी असली मालिक के नाम पर थी, पर लोन चल रहा था। रजिस्टर्ड कार मालिक के जरिये ही पुलिस सरगना तक पहुंच गई।
पुलिस पर इनाम की बौझार
पुलिस टीम को गढ़वाल रेंज डीआईजी पुष्पक ज्योति ने पांच और एसएसपी ने ढाई हजार का इनाम देने की घोषणा की है। पुलिस टीम में कोतवाल अमरजीत सिंह, सीआईयू प्रभारी गिरीश चंद्र शर्मा, एसओ कनखल नत्थी लाल उनियाल, एसआई धीरज टम्टा, कैलाश बिष्ट, जगमोहन रमोला, प्रदीप मलिक, एसआई रणजीत सिंह, एसआई नवल सिंह, मोहित, संदीप, प्रमोद कुमार, हरवीर सिंह, पदम, सतेंद्र चौधरी, नीरज राणा, विकास, प्रमोद कुशवाहा शामिल रहे।