फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   crime increased in dehradun

शांत वादियों में चोरों के निशाने पर वकील

Tue, 15 Jul 2014 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 15 Jul 2014 03:09 PM IST
विज्ञापन
crime increased in dehradun

चोरों ने रविवार रात राजधानी देहरादून के तीसरे वकील के घर को अपना निशाना बनाया।

विज्ञापन


सरकारी वकील के बंद घर के बरामदे में लगी ग्रिल काटकर चोर भीतर घुसे और करीब 7.5 लाख रुपए की नगदी व जेवर लेकर चंपत हो गए।

पुलिस को दी सूचना
राजेंद्र सिंह असवाल टिहरी में जिला शासकीय अधिवक्ता हैं। दून में पटेलनगर कोतवाली क्षेत्र के टी इस्टेट बंजारावाला में उनका घर है। यहां उनका छोटा बेटा गौरव असवाल रहता है।

गौरव भी अधिवक्ता हैं और दून कचहरी में प्रैक्टिस करते हैं। असवाल का बड़ा बेटा सेना में कैप्टन है और पुणे में तैनात है। रविवार को गौरव अपनी गर्भवती भाभी को मिलिट्री हास्पिटल में भर्ती कराने दिल्ली गया था।
विज्ञापन


घर पर ताला लगा था। रविवार रात बदमाश दीवार फांदकर भीतर घुस गए। बरामदे में छत से फर्श तक ग्रिल लगी थी, दरवाजा भी इसके बीच है।

चोरों ने इस ग्रिल को काट दिया और कमरों में दाखिल हो गए। घर के तीनों कमरों में आलमारी और सूटकेस तोड़ दिए।
रविवार सुबह पड़ोसियों ने असवाल के घर की ग्रिल उखड़ी देखी तो पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने निरीक्षण के बाद फिंगर प्रिंट उठा लिए। दोपहर बाद गौरव दून लौट आए।

पुलिस को बताया कि चोर घर से करीब साढे़ आठ हजार रुपये नकद, दो डायमंड रिंग, एक सोने की नथ, चेन, दो जोड़ी हाथ के कडे़, डायमंड नेकलेस समेत कुल 7.5 लाख का सामान चुरा ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शराब पी कर की चोरी
चोरों ने वारदात बड़ी तसल्ली से की। रविवार रात तेज बारिश के चलते उन्हें आसपास आवाज जाने की चिंता नहीं रही होगी।

ऐसे में हर कमरे में रखा एक-एक सामान फुर्सत से खंगाला। चोरी के दौरान बदमाश शराब भी पीते रहे। पुलिस को घर में छोड़ी गई आधी शराब की बोतल मिली है।

दरवाजा नहीं तोड़ सके
असवाल के घर में कमरों में घुसने के लिए दरवाजा ग्रिल के साथ ही जुड़ा है। यह दरवाजा काफी मजबूत है। दरवाजे पर बने निशान बता रहे थे कि चोरों ने गेट को तोड़ने की कोशिश की, लेकिन नाकाम रहने पर ग्रिल तोड़ डाला।

तीसरे अधिवक्ता बने निशाना
असवाल राजधानी में चोरों का निशाना बने तीसरे अधिवक्ता हैं। इससे पहले नौ जुलाई को दिनदहाड़े पटेलनगर क्षेत्र के विद्या विहार फेज दो में अधिवक्ता राजेश कुमार कंडोल के घर चोरी हुई थी।


चोर यहां से 40 हजार नकद और एक लाख का सामान ले गए थे। नौ जुलाई को ही डालनवाला कोतवाली के रामबाग में अधिवक्ता गौरव अग्रवाल के बंद मकान से एक्वागार्ड, नल आदि सामान चुराने का मामला सामने आया था।

अग्रवाल के घर लगे सीसीटीवी कैमरे में चार बदमाशों की तस्वीर कैद मिली थी, लेकिन पुलिस अब तक इन्हें तलाश नहीं सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed