चचेरे भाई-बहन ने घर से बाहर जाकर एक साथ खाया जहर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टिहरी जिले के आरगढ़ पट्टी की ग्राम पंचायत पैड़ा भंडेल्डी के चचेरे भाई-बहन ने जहर पी लिया। बहन ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि भाई को गंभीर हालत में श्रीनगर बेस अस्पताल के लिए रेफर किया गया है।
दोनों ने आखिर जहर क्यों पिया इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है।
पैड़ा भंडेल्डी गांव निवासी बिंदु (19) पुत्री तेजपाल और उसका चचेरा भाई कुशपाल (21) पुत्र नथूलाल बुधवार सुबह आठ बजे घर से घास लाने की बात कहकर जंगल गए थे।
गांव के बाहर जमीन पर तड़पते मिले दोनों
पूर्वाह्न 11 बजे तक जब दोनों घर नहीं लौटे तो परिजनों ने उनकी खोजबीन शुरू की। इसी दौरान लोगों को गांव से कुछ दूर नरमला गदेरे में चिल्लाने की आवाज सुनाई दी।
वहां जाकर परिजनों ने देखा तो दोनों एक दूसरे से 10 मीटर की दूरी पर जमीन पर लेटे हुए थे और मुंह से झाग निकल रहा था।
ग्रामीणों की मदद से परिजन दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बेलेश्वर लाए, जहां डाक्टरों ने बिंदु को मृत घोषित कर दिया। कुशपाल की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बेस चिकित्सालय श्रीनगर रेफर कर दिया गया।
बहन इंटर तथा भाई बीए का छात्र
सूचना पर थानाध्यक्ष मोहम्मद अकरम अस्पताल पहुंचे। भाई-बहन के जहर खाने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
बिंदु नागेश्वर सौड़ इंटर कालेज में 12वीं में पढ़ती थी जबकि कुशपाल बाल गंगा महाविद्यालय सेंदुल केमर में बीए प्रथम वर्ष का छात्र है।
तड़प रहे कुशपाल सिंह को श्रीनगर ले जाने के लिए 108 सेवा नहीं मिलने पर परिजनों ने अस्पताल में जमकर हंगामा किया। बाद में परिजन निजी वाहन से कुशपाल को श्रीनगर ले गए।