फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Couple taking loan from fake document

फर्जी दस्तावेज से लोन लेने वाले दंपति पर दर्ज हुआ केस

Mon, 29 Jul 2013 10:58 AM IST
देहरादून/ब्यूरो
देहरादून/ब्यूरो Updated Mon, 29 Jul 2013 10:58 AM IST
विज्ञापन
Couple taking loan from fake document

एक दंपति ने लघु उद्योग के नाम पर बैंक से लोन लिया, लेकिन न तो उद्योग लगाया न ही लोन की रकम लौटाई। बैंक ने दस्तावेज खंगाले तो वे भी फर्जी निकले। मामले में कोतवाली पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया गया है।

विज्ञापन


उद्योग लगाने के नाम पर लिया लोन
सहसपुर थाना क्षेत्र के लक्ष्मणपुर स्थित मैसर्स कंस्ट्रो फेब प्राइवेट लिमिटेड के प्रबंध निदेशक धर्मेंद्र मुद्गल और उसकी पत्नी रेखा मुद्गल ने अप्रैल 2009 से नवंबर 2012 के बीच भारतीय लघु उद्योग विकास बैंक की राजपुर रोड स्थित शाखा से 65 लाख रुपये का लोन छोटे दर्जे का उद्योग लगाने के नाम पर लिया। लेकिन उन्होंने न तो उद्योग लगाया, न ही लोन की रकम बैंक को लौटाई।
विज्ञापन


शाखा के उप महाप्रबंधक दुर्गेश पांडे की तहरीर पर कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ फर्जी दस्तावेज से धोखाधड़ी के आरोप में मुकदमा दर्ज आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


खबर पर राय देने के लिए यहां क्लिक करें

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed