फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   couple committed suicide, left note on hand.

हाथ पर लिखा 'घरवाले हमारी शादी नहीं करेंगे', साथ में दे दी जान

Fri, 20 May 2016 12:49 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 20 May 2016 12:49 PM IST
विज्ञापन
couple committed suicide, left note on hand.
ऐप फेल होने के कारण कर ली आत्महत्या

देहरादून के त्यूनी क्षेत्र स्थित जंगल में प्रेमी युगल ने जहर गटककर खुदकुशी कर ली। दोनों का शव सड़क से दो किमी दूर जंगल में मिला। राजस्व पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। शव के पास से नुवान की शीशी बरामद हुई है।

विज्ञापन


त्यूनी स्थित जंगलों में दो शव मिलने की सूचना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पहुंची राजस्व पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच पड़ताल की। युवक की शिनाख्त प्रवेश कुमार (24) पुत्र राजेंद्र लाल निवासी नैटवार मोरी उत्तरकाशी और युवती की सोनम डिमरी(19) पुत्री बृजेंद्र डिमरी निवासी गोरारी, मोरी उत्तरकाशी के रूप में हुई।
विज्ञापन


दोनों में पिछले एक साल से प्रेम प्रसंग चल रहा था। युवक पहले से शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है।

एक साल पहले मिले दोनों, हो गया प्यार

couple committed suicide, left note on hand.
दोनों साल भर पहले एक दूसरे से मिले थे।

बताया जा रहा है कि प्रवेश नैटवार से गोरारी रूट पर टैक्सी चलाता था। साल भर पहले उसकी मुलाकात सोनम से हुई थी और धीरे-धीरे दोनों में प्यार हो गया।

दोनों एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खाने लगे लेकिन घर वाले दोनों की शादी के लिए राजी नहीं थे। जिसके चलते एक दिन पहले दोनों घर से भागकर दोनों त्यूनी पहुंचे थे।

यहां से धूमाकोट के पास दोनों सड़क से दो किमी ऊपर जंगल में चले गए जहां दोनों ने नुवान गटककर खुदकुशी कर ली। राजस्व पुलि को शव के पास से नुवान की शीशी बरामद हुई है।

'हमारे पास अब कोई रास्ता नहीं है'

couple committed suicide, left note on hand.
मृत शरीर - फोटो : demo pic

राजस्व पुलिस को दोनों के शवों के पास से कोई सुसाइड नोट तो बरामद नहीं हुआ लेकिन दोनों ने अपने हाथ पर अपनी आत्महत्या की वजह लिख रखी थी। युवक ने अपने हाथ पर लिखा था कि हम दोनों एक दूसरे को बहुत प्यार करते हैं लेकिन हमारे घर वाले हमारी शादी नहीं होने देंगे। और हम एक दूसरे के बिना जी नहीं सकते। इसलिए अब हमारे पास मरने के सिवाय कोई दूसरा रास्ता नहीं है।

वहीं युवक पहले से शादीशुदा था और उसकी एक बेटी भी है। बताया जा रहा है कि युवक का शादीशुदा होना भी दोनों के साथ न हो पाने की बड़ी वजह थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed