फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   convict escaped from doon hospital

दून अस्पताल से फिल्मी स्टाइल में फरार हुआ कैदी

Fri, 18 Oct 2013 09:51 AM IST
अमर उजाला, देहरादून
अमर उजाला, देहरादून Updated Fri, 18 Oct 2013 09:51 AM IST
विज्ञापन
convict escaped from doon hospital

दून अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया एक कैदी फिल्मी स्टाइल में फरार हो गया।

विज्ञापन


पुलिस महकमे में हड़कंप
इस कैदी के पुलिस को चकमा देकर भागने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। अधिकारियों ने कैदी के साथ गए दोनों कांस्टेबल तो तत्काल निलंबित कर दिया। एसएसपी ने दोनों कांस्टेबल के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है।

कामेश मित्तल उर्फ टीटू (43) निवासी अलीपुर, मेरठ के खिलाफ पटेलनगर और कैंट कोतवाली में चार मार्च 2013 को रंगदारी मांगने के आरोप में दो मुकदमे दर्ज हुए थे। इसके बाद दून पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया था।
विज्ञापन


मामला कोर्ट में विचाराधीन होने के कारण वह जेल में न्यायिक अभिरक्षा में था। बीमार होने की शिकायत पर जेल अधिकारियों ने उसे दस अक्तूबर को दून अस्पताल के वार्ड संख्या 16 में भर्ती कराया था। उस पर निगरानी रखने के लिए कांस्टेबल भोपाल सिंह और राजेश कुमार को नियुक्त किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सिपाहियों को उस पर विश्वास हो गया
गुरुवार दोपहर मेरठ से कामेश की मां उससे मिलने आई थी। इसी दौरान उसने सिपाहियों को बताया कि उसे शौच जाना है।

कई दिन तक उसके साथ रहने के कारण सिपाहियों को उस पर विश्वास हो गया था और उन्होंने उसे वार्ड के बाहर शौचालय में जाने की अनुमति दे दी।

काफी देर वह वापस नहीं आया तो कांस्टेबल उसे देखने गए, लेकिन तब तक कामेश फरार हो चुका था। सूचना मिलते ही डालनवाला पुलिस और अधिकारी दून अस्पताल पहुंचे। इस दौरान उसकी मां वहीं बैठी रही। एसएसपी केवल खुराना ने बताया कैदी की तलाश में पुलिस की पांच टीमें संभावित ठिकानों पर भेजी गई हैं।

फेसबुक पर राय देने के लिए क्लिक करें...

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed