फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   constable committed suicide.

पुलिस चौकी में लटकी मिली कांस्टेबल की लाश

Sat, 18 Oct 2014 11:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी
ब्यूरो/अमर उजाला, पौड़ी Updated Sat, 18 Oct 2014 11:31 PM IST
विज्ञापन
constable committed suicide.

उत्तराखंड के पौड़ी जिले के खांड्यूसैण में तैनात एक कांस्टेबल सोहन सिंह बिष्ट ने पुलिस चौकी में फांसी लगा ली। मृतक का शव पुलिस चौकी की खिड़की में परदे से लटका मिला।

विज्ञापन


मृतक कांस्टेबल चमोली जिले के घाट ब्लॉक स्थित सूंग गांव का रहने वाला था। आत्मह्तया की वजह अभी पता नहीं चल पाई है।

बताया गया कि खांड्यूसैण पुलिस चौकी में एक हेड कांस्टेबल और दो कांस्टेबल तैनात हैं। शुक्रवार रात यहां तैनात हेड कांस्टेबल दिनेश राणा पौड़ी में अपने आवास में थे। चौकी में कांस्टेबल देवेंद्र सिंह और सोहन सिंह बिष्ट तैनात थे। रात को सोहन सिंह चौकी में ड्यूटी पर था। देवेंद्र चौकी के ऊपर वाले कक्ष में था।
विज्ञापन


शनिवार सुबह पांच बजे देवेंद्र सिंह ने 45 वर्षीय कांस्टेबल सोहन सिंह का शव खिड़की में लटका देखा। उसने परदे को फंदा बनाकर फांसी लगाई थी। देवेंद्र ने सूचना पौड़ी कोतवाली में दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने कहा आत्महत्या, रिपोर्ट का इंतजार

constable committed suicide.

सूचना पर कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक चंद्रमोहन की अगुवाई में पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे। उन्होंने खिड़की में लटके सोहन सिंह के शव को नीचे उतारा। बाद में पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने भी खाड्यूसैंण जाकर घटना का निरीक्षण किया। कोतवाली प्रभारी बीडी उनियाल ने बताया कि शव का पोस्टमार्टम करने के बाद मृतक के परिजनों को सौंप दिया है।

पुलिस अधीक्षक अजय जोशी ने कहा कि सोहन सिंह बिष्ट ने पुलिस चौकी में आत्महत्या की है। वह बीमार रहता था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।

बीमारी से परेशान था सोहन सिंह
पुलिस के अनुसार सोहन सिंह बिष्ट बीमारी से परेशान रहता था। छह महीने पहले उसने मेडिकल पर अवकाश लिया था। उसके बच्चे वर्तमान में देहरादून में रह रहे हैं। देवेंद्र सिंह 1989 में भर्ती हुआ था। सोहन अपने पीछे दो ‌लड़कियां और एक बेटा छोड़ गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed