{"_id":"45c5353c5605140b603ed44f9896f128","slug":"company-officer-harass-to-lady-employee-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जीएम ने फैक्ट्री के अंदर युवती से की बदसलूकी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जीएम ने फैक्ट्री के अंदर युवती से की बदसलूकी
ब्यूरो/अमर उजाला, विकासनगर
Updated Tue, 17 Feb 2015 11:57 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेलाकुई स्थित एक कंपनी के महाप्रबंधक पर कंपनी में कार्यरत विकलांग युवती के साथ गाली-गलौच और बदसलूकी करने का आरोप लगा है।
विज्ञापन
पुलिस से शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। युवती की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी महाप्रबंधक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।
फैक्ट्री में करती है काम
तहरीर में युवती ने कहा कि वह सेलाकुई स्थित अपाचे वुडलैंड कंपनी में बतौर श्रमिक काम करती है। आरोप लगाया कि मंगलवार दोपहर में वह काम कर रही थी।
इसी बीच वहां पहुंचे महाप्रबंधक नंद किशोर सक्सेना ने उसके साथ बदसलूकी और गाली गलौच की। जीएम के व्यवहार से घबराकर युवती रोने लगी।
कंपनी में कार्यरत कर्मचारी उसे लेकर चौकी ले जाने लगे तो गेट पर महाप्रबंधक ने उसे रोककर नौकरी से निकालने और जान से मारने की धमकी दी। चौकी प्रभारी सेलाकुई दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।