फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   clean chit by girl to suspicious man.

एक 'तो़ते' को क्लीन चिट, दूसरे की तलाश में पुलिस

Sat, 25 Oct 2014 11:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Sat, 25 Oct 2014 11:57 PM IST
विज्ञापन
clean chit by girl to suspicious man.

किशोरी को चाकू मारने के मामले में हिरासत में लिए गए तोते नाम के युवक को पुलिस ने क्लीन चिट दे दी। दून अस्पताल जाने पर किशोरी ने उसे क्लीन चिट दे दी है। अब पुलिस की निगाह फरार चल रहे अन्य तोते नाम के युवक पर गढ़ी है।

विज्ञापन


चाकुओं से किया किशोरी पर हमला
पीएसी गेट से सटे सुभाषनगर की ओर जाने वाले मार्ग पर 21 अक्टूबर को एक किशोरी किशोरी को चाकुओं से गोदकर फेंक दिया गया था। किशोरी ने मोहल्ले के ही तोते नाम के युवक पर हमला करने का आरोप लगाया था।
विज्ञापन


इसकी जानकारी मिलने पर पुलिस ने कई तोता नाम के युवकों को पूछताछ के लिए उठाया था। ज्वालापुर पांवधोई मोहल्ले एवं उससे सटे गलियों में तोता नाम के कई युवक होने पर पुलिस परेशान है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कई लिए गए हिरासत में
पुलिस इस नाम के कई युवकों को हिरासत में पुलिस पूछताछ कर चुकी है, पर किसी का घटना से कोई लेना देना नहीं है। शुक्रवार को रानीपुर पुलिस तोते नाम के युवक को शिनाख्त के लिए दून अस्पताल ले गई थी पर किशोरी ने उसको क्लीन चिट दे दी।


जांच अधिकारी कुंदन सिंह ने बताया कि तोता नाम का एक युवक फरार चल रहा है। उसकी तलाश की जा रही है।

अस्पताल ले जाना सिरदर्द
पुलिस के लिए तोते नाम के युवक को खोजने से कहीं ज्यादा उसकी शिनाख्त कराना सिरदर्द बना है। किशोरी दून अस्पताल में भर्ती है और हर तोते को शिनाख्त के लिए उसे वहां ले जाने में दिक्कत आ रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed