फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   chakrata murder girl dead body recognised.

चकराता मर्डरः भाई ने की युवती की शिनाख्त

Sat, 15 Nov 2014 01:55 PM IST
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून
टीम डिजिटल / अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 15 Nov 2014 01:55 PM IST
विज्ञापन
chakrata murder girl dead body recognised.

चकराता मर्डर के मामले में सैलानी युवती के शव की शिनाख्त कर ली गई है। उत्तरकाशी के डामटा में यमुना किनारे मिले शव की शिनाख्त के लिए पर्यटक युवती के भाई को कोलकाता से पुलिस ने बुलवाया था।

विज्ञापन


शुक्रवार देर रात देहरादून पहुंचने के बाद भाई ने शव की शिनाख्त कर ली है। शव दिल्ली की पर्यटक युवती का ही है। इससे पहले चचेरी बहन शव की शिनाख्त करने में नाकाम रही थी।
विज्ञापन


दिल्ली से चकराता घूमने आए पर्यटक जोड़े की टैक्सी ड्राइवर ने साथियों के साथ मिलकर हत्या कर दी थी। आरोपियों ने दोनों के शव खाई में फेंक दिए थे। युवती का शव २२ दिनों बाद बरामद हुआ था। युवक का शव पहले ही बरामद हो चुका है।

विज्ञापन
विज्ञापन

यह था मामला

chakrata murder girl dead body recognised.

अभिजीत (26) और उसकी प्रेमिका द‌िल्ली से चकराता घूमने आए थे। 23 अक्तूबर को चकराता में चुंगी के पास उन्हें मुख्य आरोपी बोलरो चालक राजू दास पुत्र मोहन दास मिला। दोनों ने टाइगर फॉल जाने के लिए वाहन बुक करने की बात कही। वाहन में लोखंडी की सवारियां थी।

राजू ने सवारियां छोड़कर उन्हें ले जाने की बात कही। सवारियां छोड़ने के बाद जब राजू चुंगी पहुंचा तो उसके साथ वाहन में बबलू पुत्र ज्ञानू, गुड्डू पुत्र खन्या दास, कुंदन पुत्र मदी दास भी सवार हो गए। राजू ने इन्हें रास्ते में छोड़ने की बात कही थी।

इसके बाद सभी बोलरो में सवार होकर टाइगर फॉल पहुंचे। लौटने के दौरान आरोपी युवकों ने युवती से छेड़छाड़ शुरू कर दी। जब युवक ने छेड़छाड़ का विरोध किया तो रस्सी से गला घोटकर मार डाला। एक आरोपी ने मारने से पहले युवती से रेप की बात स्वीकारी थी। सभी आरोप‌ियों को ‌ग‌िरफ्तार क‌र जेल भेज द‌िया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed