{"_id":"582b69df4f1c1b39298fe111","slug":"case-on-two-friends-for-provoke-to-suicide","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुदकुशी के लिए उकसाने पर दो दोस्तों पर केस दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
खुदकुशी के लिए उकसाने पर दो दोस्तों पर केस दर्ज
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
Updated Wed, 16 Nov 2016 01:33 AM IST
विज्ञापन
पुलिस ने दर्ज कर लिया मुकदमा
रायपुर में लोडर मालिक बलजीत सिंह की मौत के मामले में उसके दो दोस्तों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने का मुकदमा दर्ज कराया गया है। पुलिस का कहना है कि विवेचना में आने वाले तथ्यों के आधार पर अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
रायपुर थाना क्षेत्र के राजीव नगर निवासी लोडर मालिक बलजीत सिंह ने सोमवार शाम को घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। उस समय बलजीत घर में अकेला था, जबकि मां पड़ोस में दूध लेने गई थी।
विज्ञापन
मौके से किसी तरह का सुसाइड नोट नहीं मिला था। मृतक के भाई रणजीत सिंह ने मंगलवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसके भाई की मौत के लिए दोस्त पप्पू और मोनू जिम्मेदार हैं। पुलिस ने तहरीर के आधार पर उनके खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया।
विज्ञापन