नौकरी से हटाने की धमकी देने पर ड्राइवर ने गोली मारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक छोटी सी बात पर जब ड्राइवर और मालिक में ठन गई। ऐसे में मालिक ने उसे नौकरी से निकालने की धमकी दे डाली। बस फिर क्या था, ड्राइवर ने आंव देखा न तांव निकाली पिस्टल और गोली मार दी। जानिए पूरा मामला...
जानकारी के मुताबिक, दूधिया नगर निवासी हरीश कुमार पुत्र रामअवतार बीत चार माह से काशीपुर रोड स्थित कोलंबस स्कूल के लिए बस चलाता है। बताया जा रहा है कि बृहस्पतिवार को हरीश से बस की चाबी खो गई। जब हरीश ने स्कूल के ट्रांसपोर्ट इंचार्ज कैलाश चंद्र बौढ़ाई से चाबी गुम होने की बात कही तो कैलाश ने हर हाल में चाबी ढूंढने को कहा।
इससे दोनों में हाथापाई हो गई। स्कूल प्रबंधन ने बीच-बचाव कर मामला सुलझा दिया। अगली सुबह जब हरीश बस चलाने के लिए बिना चाबी लेने स्कूल आया तो कैलाश ने चाबी ना मिलने पर उसे नौकरी से निकाल देने की चेतावनी दी और बसों की पार्किंग में चला गया।
गुस्साया हरीश भी कैलाश के पीछे गया और चला दी गोली
इसी बीच गुस्साया हरीश भी कैलाश के पीछे गया और पार्किंग में कैलाश को तमंचे से गोली मारकर फरार हो गया, जिससे कैलाश लहूलुहान होकर वहीं गिर गया। स्कूल स्टाफ कैलाश को जिला अस्पताल लाया। गोली कैलाश की कमर से होते हुए जांघ को छेदकर निकल गई।
मामला एएसपी देवेंद्र पिंचा के संज्ञान में आया तो उन्होंने कोतवाल तुषार बोरा को तुरंत हरीश की धरपकड़ में लगा दिया। करीब चार घंटे की दबिश के बाद कोतवाल बोरा ने हरीश को रोडवेज स्टेशन से गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर स्कूल की पार्किंग के पास उगी झाड़ियों से तमंचा बरामद कर लिया। फिलहाल हरीश के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के बाद पुलिस उससे और पूछताछ कर रही है।