{"_id":"588dfc234f1c1b8a17e7fe54","slug":"brutal-murder-in-roorkee","type":"story","status":"publish","title_hn":"रुड़की के सप्लायर को बदमाशों ने गोलियों से भूना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
रुड़की के सप्लायर को बदमाशों ने गोलियों से भूना
ब्यूरो / अमर उजाला, रुड़की/झबरेड़ा
Updated Sun, 29 Jan 2017 07:58 PM IST
विज्ञापन
file photo
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रुड़की में कारोबारियों को सामान सप्लाई करने वाले एक सप्लायर को बाइक सवार तीन बदमाशों ने उस समय गोलियों से भून दिया। जब वह एक टेंपो में सामान लादकर बाइक से वापस रुड़की की ओर आ रहा था।
विज्ञापन
घटना को अंजाम देने के बाद बदमाश वापस देवबंद की ओर से फरार हो गए। यूपी और उत्तराखंड पुलिस संयुक्तरुप से बदमाशों की तलाश कर रही है।
गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के गणेशपुर निवासी पंकज राणा (35 वर्ष) पुत्र रघुवीर राणा से कारोबारियों को सामान सप्लाई का काम करता था। रविवार को वह देवबंद की ओर से एक टेंपो सामान लादकर रुड़की आ रहा था।
विज्ञापन
ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दीं
वह टेंपो के आगे बाइक पर चल रहा था। जब वह झबरेड़ा-देवबंद मार्ग के बीच स्थित चौंदाहेड़ी गांव के समीप पहुंचा तो पीछे बाइक सवार तीन बदमाशों ने उसे क्रास किया और उस पर ताबड़तोड़ गोलियां बरसा दी।
विज्ञापन
गोलियां मारने के बाद बदमाश वापस देवबंद की ओर फरार हो गए। गोलियां लगने से पंकज राणा की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पाकर देवबंद थाना पुलिस और झबरेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची। घटना दोनों थानों की सीमा पर हुई। हालांकि बाद में घटना देवबंद थाना क्षेत्र की निकली।
देवबंद पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर अपने साथ ले गई। देवबंद पुलिस शव पोस्टमार्टम करा रही है। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि मृतक के सिर एवं शरीर गोलियां लगी है। मौके से 315 बोर का एक और 32 बोर के चार कारतूस बरामद हुए हैं। बदमाशों की तलाश यूपी और देवबंद पुलिस संयुक्त रुप से कर रही है।