फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy killed woman in suspect of illicit relation with father.

पिता से अवैध संबंध के शक में मारी गोली, गिटार के कवर में लाया बंदूक

Wed, 13 Jul 2016 08:39 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की Updated Wed, 13 Jul 2016 08:39 AM IST
विज्ञापन
boy killed woman in suspect of illicit relation with father.
हत्याकांड का खुलासा करते सीओ - फोटो : अमरउजाला

संध्या भाटिया हत्याकांड से पर्दा उठाते हुए पुलिस ने हत्यारोपी किशोर और उसके साथी को गंगनहर पटरी से गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ में किशोर ने बताया कि पिता और संध्या के बीच अवैध संबंध उसे पसंद नहीं थे। संध्या के चलते मां से बदसलूकी की जाती थी। मां के आंसुओं के लिए वह संध्या को जिम्मेदार मानता था। इसी वजह से उसने हत्याकांड का अंजाम दिया।

विज्ञापन


दस जुलाई तड़के बीएसएम कालेज के समीप एक पेइंग गेस्टहाउस के गेट पर संध्या भाटिया की गोली मारकर की गई हत्या का सीओ रुड़की स्वप्न किशोर सिंह ने गंगनहर कोतवाली में पत्रकारवार्ता के दौरान खुलासा कर दिया है। सीओ स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि सिविल लाइंस निवासी संध्या भाटिया अपने परिजनों से अलग रहती थी।
विज्ञापन


करीब एक साल पहले उसने चावमंडी स्थित एक पेइंग गेस्टहाउस में कमरा लिया हुआ था। उसी दौरान पेइंग गेस्टहाउस मालिक अरविंद और संध्या के बीच काफी मेलजोल हो गया था। लेकिन अरविंद की पत्नी और बेटे को यह पसंद नहीं था। जिसके चलते दिसंबर में उन्होंने संध्या से कमरा खाली करवा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


उसके बाद संध्या बीएसएम कालेज के समीप एक अन्य पेइंग गेस्टहाउस में रहने लगी। लेकिन इसके बाद भी अरविंद और संध्या के बीच बातचीत होती रहती थी। इसकी भनक अरविंद की पत्नी और बेटे को भी थी। जिसके चलते अक्सर उनके घर में कलह रहता था।

गिटार के कवर से निकाली बंदूक, पीठ पर सटाकर मारी गोली

boy killed woman in suspect of illicit relation with father.
murder in roorkee

इस बात को लेकर अरविंद अपनी पत्नी से बदसलूकी करता था। जिसे देखकर अरविंद का बेटा संध्या से नफरत करने लगा था। इस कलह को समाप्त करने के लिए उसने दस जुलाई तड़के पिता की लाइसेंसी बंदूक उठाई और उसे गिटार के कवर में डाल दिया। उसके बाद उसने अपने दोस्त अभय सिरोही उर्फ नंदू निवासी चावमंडी को अपने साथ लिया। अभय बाइक चला रहा था।

जैसे ही किशोर को संध्या बीएसएम तिराहे से दूध लेकर आती दिखाई दी वह तुरंत बाइक से उतरा और गिटार के कवर से बंदूक निकाली और जल्दबाजी में जोड़कर फायर कर दिया। लेकिन निशाना चूक गया।

यह देखकर युवती भागने लगी। लेकिन जैसे ही वह पीजी में घुसने के लिए सीढ़ियों पर चढ़ने लगी उसने बंदूक की नाल उसकी पीठ में सटाई और गोली मारकर हत्या कर दी।

निशानदेही पर पुलिस ने बरामद कर ली बंदूक

boy killed woman in suspect of illicit relation with father.
हत्या

हत्या करने के बाद वह अपने साथी के साथ बाइक से भाग निकला। सीओ स्वप्न किशोर ने बताया कि आरोपी किशोर को गंगनहर पटरी से बाइक समेत गिरफ्तार किया है।

उसकी निशानदेही पर हत्या में इस्तेमाल बंदूक भी बरामद कर ली है। साथ ही उसके साथी अभय निवासी चावमंडी को गिरफ्तार कर लिया है।

हत्यारोपी किशोर ने मोंटफोर्ट स्कूल से 10वीं पास की है। जबकि साथी अभय 12वीं का छात्र है। वह देहरादून स्थित कैंब्रिज स्कूल में बोर्डिंग में पढ़ता है। इन दिनों वह छुट्टी में घर आया हुआ था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed