फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   boy committed suicide in gairsain.

11वीं के छात्र ने फांसी लगाकर दी जान, सुसाइड नोट में दिखा दर्द

Fri, 20 Nov 2015 11:02 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण
ब्यूरो/अमर उजाला, गैरसैंण Updated Fri, 20 Nov 2015 11:02 PM IST
विज्ञापन
boy committed suicide in gairsain.

गैरसैंण स्थित राजकीय इंटर कालेज में पढ़ रहे 11वीं के एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आत्महत्या का कारण मानसिक तनाव माना जा रहा है। छात्र का लिखा सुसाइड नोट और एक चाकू भी बरामद किया गया है। छात्र के परिजनों के आने पर पुलिस ने शव जिला अस्पताल में ही रखा हुआ है।

विज्ञापन


थाने के हेड कांस्टेबल प्रोन्नत (एचसीपी) रामजन्म सिंह नेगी ने बताया कि शुक्रवार सुबह पॉलीटेक्निक के नवनिर्मित भवन के पास पेड़ से एक शव लटके होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंचकर शव को नीचे उतारा गया। मृतक की पहचान राकेश सिंह (15) पुत्र अमर सिंह निवासी ग्राम कुलिंग, देवाल के रूप में हुई।
विज्ञापन


नेगी ने बताया कि छात्र अपने चाचा-चाची के साथ यहां रहता था जबकि माता-पिता देवाल के एक गांव में रहते हैं। बृहस्पतिवार शाम से राकेश लापता था। उसकी खोज की जा रही थी और शुक्रवार सुबह राकेश का शव पेड़ से लटका मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन

काट रखी थी पैर की नस, पास मिला चाकू

boy committed suicide in gairsain.

नेगी ने बताया कि शव से एक चाकू मिला है और राकेश ने अपने एक पैर की नस भी काट रखी थी। मृतक के चाचा का कहना है कि राकेश दसवीं में प्रथम श्रेणी में पास हुआ था। वह तीन साल से हमारे साथ रह रहा था। नेगी ने बताया कि शव परिजनों को ही सौंपा जाएगा। उनके आने तक शव जिला अस्पताल में रखा गया है। राकेश को मानसिक तनाव क्यों था इसका भी नहीं पता चल पाया है।

'नहीं कर पाऊंगा खुद को माफ'
राकेश ने सुसाइड नोट में लिखा है कि मैंने जो भी यह गलत कदम उठाया है उसके लिए कभी अपने आप को माफ नहीं कर पाऊंगा। उसने जिंदगी से हार मानने, दूसरे की खुशी बर्दाश्त न होने की बातें भी लिखी हैं। हेड कांस्टेबल नेगी ने बताया कि सुसाइड नोट में तुलसीदास और गीता का जिक्र भी किया गया है। बताया है कि दो बार पहले भी जहर खाने की कोशिश की गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed