{"_id":"62d2773674ab28d622686c4518224ca6","slug":"attack-on-congress-leader-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कांग्रेसी नेता पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कांग्रेसी नेता पर हमला, चार पर मुकदमा दर्ज
ब्यूरो/अमर उजाला, लक्सर
Updated Fri, 19 Sep 2014 01:22 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार के लक्सर क्षेत्र के कांग्रेसी नेता भूरा पहलवान ने हमला करने के चार आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
पुलिस जांच कर ही रही थी कि पीड़ित ने दोबारा पुलिस से क्षेत्र के एक नेता पर विवाद का फैसला करने का दबाव बनाने तथा ऐसा न करने पर उसे जान से मारने की धमकी देने के आरोप की शिकायत की। इस बाबत भी पुलिस को तहरीर दी गई है।
पुलिस ने की रिपोर्ट दर्ज
सुल्तानपुर कुंहारी गांव निवासी कांग्रेस नेता भूरा पहलवान की चार दिन पहले गांव के ही चार लोगों कासिम, मुजम्मिल, इश्तकार और सावेद ने पिटाई कर दी थी। पिटाई के दौरान भूरा पहलवान का हाथ टूट गया था।
विज्ञापन
भूरे पहलवान की तहरीर पर पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ देर शाम रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अभी मामले की छानबीन कर रही है।
भूरा ने लगाया एक नेता पर आरोप
इस बीच भूरा पहलवान ने पुलिस को एक ओर तहरीर देकर आरोप लगाया कि क्षेत्र के ही एक नेता उस पर इस मामले में फैसला करने के लिए दबाव बनाया जा रहा है।
भूरा का आरोप है कि उक्त नेता ने फैसला न करने की स्थिति में जान से मारने की धमकी दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।