फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   atm loot in roorkee tape past on cctv

रुड़की: CCTV पर टेप चिपका कर 7 लाख की नगदी से भरा एटीएम उड़ा ले गए बदमाश

Fri, 18 May 2018 07:20 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रुड़की Updated Fri, 18 May 2018 07:20 PM IST
विज्ञापन
atm loot in roorkee tape past on cctv
atm loot in roorkee - फोटो : amar ujala

ढंडेरा गांव स्थित यूनियन बैंक के बाहर लगे एटीएम को बृहस्पतिवार देर रात बदमाश उखाड़ ले गए। एटीएम में सात लाख 16 हजार रुपये की धनराशि थी।

विज्ञापन


वारदात से पहले बदमाशों ने एटीएम में लगे सीसीटीवी कैमरे पर टेप लगाया और फिर कैमरे व अलार्म की तारें काट दी। शुक्रवार सुबह बैंक के स्टाफ को घटना की जानकारी हुई तो अफरा-तफरी मच गई। पुलिस बदमाशों को चिह्नित करने में जुट गई है।
विज्ञापन


रुड़की शहर से चार किलोमीटर दूर लक्सर मुख्य मार्ग पर ढंडेरा गांव में यूनियन बैंक की शाखा है। शाखा के बाहर ही बैंक का एटीएम था। बृहस्पतिवार को इस एटीएम में पैसे डाले गए थे। रात करीब दो बजे बदमाश इस एटीएम को उखाड़ ले गए। एटीएम में सात लाख 16 हजार रुपये की धनराशि थी। बदमाशों का सुराग लगाने के लिए पुलिस के साथ-साथ एसओजी की टीम को भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉग स्क्वायड को भी घटनास्थल पर घुमाया गया। विभिन्न जगहों से फिंगर प्रिंट भी लिए गए हैं। एसपी देहात मणिकांत मिश्रा ने बताया कि जांच में पता चला है कि बदमाशों ने रात करीब दो बजे घटना को अंजाम दिया है। घटना के समय एटीएम में कोई सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं था। बैंक के बराबर में स्थित पेट्रोल पंप पर भी सीसीटीवी कैमरा नहीं लगा था। घटनास्थल पर पहुंचे एसएसपी ने जिन-जिन एटीएम और बैंकों में सुरक्षाकर्मी तैनात नहीं हैं, उनकी सूची तैयार कर उन्हें नोटिस जारी करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने कहा कि बदमाश जल्द चिह्नित किए जाएंगे। अभी तक बैंक और किसी एजेंसी की ओर से तहरीर नहीं मिली है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed