फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   arrest in adultery.

मना रहे थे रंगरेलियां, ग्रामीणों ने बुला ली पुलिस

Wed, 08 Oct 2014 12:54 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार
ब्यूरो/अमर उजाला, हरिद्वार Updated Wed, 08 Oct 2014 12:54 AM IST
विज्ञापन
arrest in adultery.

हरिद्वार के रानीपुर क्षेत्र के गांव सलेमपुर में एक घर में रंगरेलियां मनाने पर ग्रामीणों ने हंगामा खड़ा कर डाला। पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले एक युवक फुर्र हो गया जबकि एक युवक एवं युवती धरे गए। पुलिस ने युगल का सार्वजनिक स्थान पर अश्लील हरकत करने के आरोप में चालान कर दिया।

विज्ञापन


कोतवाली प्रभारी महेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि देर रात पुलिस को सूचना मिली कि एक घर में दो युवक अपने साथ एक युवती को लेकर पहुंचे है और उनकी गतिविधि संदिग्ध है। पुलिस के पहुंचने से पहले ही ग्रामीणों ने घर को घेर रखा था।
विज्ञापन


मौके से एक युवती एवं युवक धरे गए लेकिन घर का मालिक फरार हो गया। कोतवाल के अनुसार धरे गए युवक का नाम समीर पुत्र शमशेर निवासी कस्बा बहादराबाद है जबकि युवती मूल रूप से भवानीपुर कोलकाता हाल निवासी कनखल है। बताया कि फरार हुए युवक मुख्तार पुत्र गुलाब साबिर की तलाश जारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

युवती को छेड़ना पड़ा भारी, जमकर धुनाई

arrest in adultery.

पथरी। गांव नसीरपुरकलां में मंगलवार को युवती को छेड़ने को लेकर युवती के परिजनों ने युवक की पिटाई कर दी। बाद में युवक को चेतावनी देकर छोड़ दिया गया। युवक एवं युवती एक ही बिरादरी के बताए जा रहे हैं। युवक पेशे से चालक है।

बताया जाता है क‌ि मंगलवार की सुबह युवती घर के बाहर खड़ी थी। उसी समय युवक ने उसे छेड़ दिया। युवती के शोर मचाने पर उसके परिजन इकट्ठा हो गए और युवक को पकड़ लिया।

छात्रा का नहीं लगा सुराग
लक्सर। ग्राम खेडी कलां से लापता छात्रा का एक महीने बाद भी कुछ सुराग नहीं लग पाया है। परेशान परिजनों ने पुलिस से उसे तलाशने की गुहार लगाई है।

कस्बे के एक कॉलेज में पढ़ने वाली खेड़ी कलां गांव की एक छात्रा विगत आठ सितंबर को लापता हो गई थी। उसके परिजनों ने कोतवाली में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी लेकिन आज तक छात्रा का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed