फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   army man clicked girl photo in train.

ट्रेन में लड़की का फोटो खींचने पर जवान पर भड़के यात्री

Mon, 02 May 2016 03:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Mon, 02 May 2016 03:04 AM IST
विज्ञापन
army man clicked girl photo in train.

बांद्रा से देहरादून आ रही ट्रेन में एक लड़की का मोबाइल फोन से फोटो खींचने पर जमकर हंगामा हुआ। फोटो खींचने वाला सेना का जवान था, जिसकी तैनाती देहरादून स्थित एक बटालियन में है। अपने साथियों के साथ एस 1 कोच में बैठे जवान की हरकत पर अन्य यात्रियों ने विरोध जताया जिसके बाद दोनों पक्षों में जमकर बहस हुई।

विज्ञापन


यात्रियों के हंगामा करने पर जीआरपी के जवान डिब्बे में पहुंचे और किसी तरह शांत किया। लेकिन स्टेशन आने के बाद जब यात्री दोबारा भड़के तो जीआरपी ने जवानों की संबंधित बटालियन के अधिकारियों को फोन कर दून रेलवे स्टेशन पर बुला समझौता करवाया।
विज्ञापन


हरिद्वार स्टेशन से सवार हुए जवान
हरिद्वार रेलवे स्टेशन पर 10 से 15 जवान एस 1 स्लीपर कोच पर सवार हुए। इस कोच में कुछ लड़कियों का ग्रुप और अन्य यात्री पहले से मौजूद थे। ट्रेन के स्टेशन से चलने के कुछ देर बाद जवान अपने मोबाइल फोन से फोटो खींचने लगे। तभी एक जवान ने कोच में सवार एक लड़की का फोटो खींचा। लड़कियां पहले तो चुप रही, लेकिन दो तीन बार दोबारा फोटो खींचने पर उन्होंने एतराज जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसपर कोच में सवार यात्रियों ने जवान को मोबाइल जेब में डालने को कहा। इसी बात यात्रियों और जवानों के बीच बहस शुरू हो गई। मामला हाथापाई तक पहुंचने से पहले जीआरपी के जवान डिब्बे में पहुंच गए। स्टेशन पर गाड़ी रुकते ही यात्रियों ने जवानों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग रखी, जिसके बाद सेना को अवगत करवाया गया।


छेड़छाड़ का आरोप
जीआरपी के एसओ आरपी सती ने बताया कि कुछ सेना के जवानों और डिब्बे में सवार यात्रियों में कहासुनी हुई। यात्रियों ने जवानों पर लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप लगाया। हमने सेना के अधिकारियों को स्टेशन पर बुलाया था, जिसके बाद समझौता हो गया। किसी भी पक्ष ने शिकायत नहीं दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed