फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   agent murder in dehradun.

नौकरी के लिए विदेश नहीं भेजा तो एजेंट को उतारा मौत के घाट

Thu, 28 Jan 2016 10:32 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो / अमर उजाला, देहरादून Updated Thu, 28 Jan 2016 10:32 AM IST
विज्ञापन
agent murder in dehradun.

विदेश न भेजने के विवाद में एजेंट को नेपाली मूल के एक व्यक्ति ने सीढ़ी से धक्का देकर मौत के घाट उतार दिया।

विज्ञापन


सिर में गंभीर चोट लगने और खून बहने से उसकी मौत हुई है। पुलिस ने गैर इरादन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। मृतक हिमाचल प्रदेश का रहने वाला पूर्व सैनिक बताया गया है।

देहरादून के क्लेमेंटटाउन एसओ नरेश राठौड़ ने बताया कि टर्नर रोड स्थित राजधानी गेस्ट हाउस के मालिक नितिन उपाध्याय ने 26 जनवरी की रात सूचना दी कि उनके गेस्ट हाउस में छह यात्री ठहरे थे, जिनमें पांच नेपाली और एक हिमाचल प्रदेश का था। हिमाचल प्रदेश के राजकमल (55) की सीढ़ियों से गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन
Trending Videos

गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज

agent murder in dehradun.

सूचना पर मौके पर जाकर जांच पड़ताल की गई तो पता चला कि राजकमल एजेंट था, जो नेपाल के लोगों को यूरोपीय देशों में शिपिंग गार्ड के पद पर भेजता था।

नेपाल निवासी चंद्र गुरुंग अपने साथ चार पूर्व सैनिकों मन बहादुर, बद्रीराम, खिमलाल, मुक्ति प्रसाद को यूरोप भेजने के लिए लाया था। एजेंट राजकमल पहले रकम देने की मांग कर रहा था, जबकि चंद्र गुरुंग काम पहले कराने के लिए कह रहा था।

इसी बात को लेकर दोनों में मारपीट हो गई। आरोप है कि झगड़े में चंद्र गुरुंग ने राजकमल को सीढ़ी पर धक्का दे दिया। सिर के बल गिरने से राजकमल की मौके पर मौत हो गई। इस मामले में गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर आरोपी चंद्र गुरुंग को गिरफ्तार कर लिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed