फिल्म से लिया आइडिया और अपराधी बन गई दुल्हन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लुटेरी दुल्हन को लेकर बनाई गई अभिनेत्री सोनम कपूर की फिल्म ‘डौली की डोली’ की तर्ज पर उत्तराखंड में एक दुल्हन शादी के बाद नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई।
शादी की रात को दूल्हे को दूध में बेहोशी की दवा पिलाकर नगदी और जेवर लेकर फरार हो गई। दिलचस्प बात यह है कि फिल्म में हीरो की बिरयानी की दुकान थी, जबकि यहां भी पीड़ित दूल्हे का बिरयानी का काउंटर है।
संभावना जताई जा रही है कि सोनम की फिल्म से ही लुटेरी दुल्हन ने शायद यह आइडिया लिया हो। वार्ड संख्या चार निवासी सब्जी मंडी में बिरयानी का काउंटर लगाने वाले चंदन सक्सेना ने एक दलाल के माध्यम से बहेड़ी में रिश्ता पक्का किया।
पूरे विधि विधान से हुई शादी
सोमवार चार मई को पूरे विधि विधान से चंदन का विवाह हुआ। शाम चार बजे शादी की रिसेप्शन पार्टी हुई। दुल्हन के साथ उसकी बहन और एक अधेड़ भी था। चंदन के मुताबिक रात एक बजे युवती ने उसे दूध पीने को दिया।
जिसके बाद वह बेहोश हो गया। जब उसे होश आया तो उसकी जेब से चार हजार की नकदी और करीब दस हजार के जेवर गायब थे। चंदन के मुताबिक, युवती पर शक होने पर उसने कुछ जेवर पहले ही छिपा दिए थे।
चंदन की मां शीला सक्सेना ने कोतवाली में चोरी की शिकायत की है। हालांकि अभी मुकदमा पंजीकृत नहीं हुआ है। चंदन का सीएचसी में उपचार चल रहा है।