{"_id":"5a5a23574f1c1bfb408b4a41","slug":"after-birth-of-baby-girl-inlaws-become-heartless","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बेटी को दिया जन्म तो महिला संग पति और ससुर ने पार की हैवानियत की हद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बेटी को दिया जन्म तो महिला संग पति और ससुर ने पार की हैवानियत की हद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर/सुल्तानपुर
Updated Sat, 13 Jan 2018 08:49 PM IST
विज्ञापन
नवजात बच्ची
- फोटो : सांकेतिक चित्र
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक विवाहिता ने बेटी को जन्म दिया तो उसके पति और ससुर ने हैवानियत की हद पार कर दी। अपनी करतूतों से उन्होंने इंसानियत को शर्मसार कर दिया।
विज्ञापन
दूसरी बेटी को जन्म देने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने महिला के साथ मारपीट कर घर से निकाल दिया। पीड़ित महिला ने इस आशय की पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है।
विज्ञापन
अलावलपुर गांव निवासी आकिल ने लगभग चार साल पहले अपनी बेटी सितारा का निकाह रायसी गांव निवासी एक युवक के साथ किया था। बताया जाता है कि शादी के दो साल बाद सितारा ने एक बेटी को जन्म दिया था।
विज्ञापन
ससुराल पक्ष के लोगों ने लिंग जांच कराने का दाबाव बनाया
ultrasound
- फोटो : demo pic.
सितारा द्वारा बेटी को जन्म दिए जाने से नाराज ससुराल वालों ने उसका तभी से उत्पीड़न करना शुरू कर दिया था। तहरीर के अनुसार इसके बाद फिर से सितारा ने गर्भधारण किया, तो ससुराल पक्ष के लोगों ने लिंग जांच कराने का दाबाव बनाया, लेकिन सितारा ने साफ इंकार कर दिया।
जिसके बाद फिर से सितारा ने एक बेटी को जन्म दिया। आरोप है कि शुक्रवार को ससुराल पक्ष के लोगों ने सितारा को मारपीट कर दोनों बेटियों के साथ घर से निकाल दिया। शनिवार को सितारा ने अपने परिजनों के साथ कोतवाली पहुंचकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।
कोतवाल टीएस राणा ने बताया कि शिकायत पर अलावलपुर गांव से महिला के ससुर, उसके पति व एक अन्य व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है। जिसके चलते पुलिस मामले की जांच-पड़ताल करने में जा रही है। कुछ लोग दोनों पक्षों के बीच समझौते का प्रयास भी कर रहे हैं।