फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   action against 30 driver in drink and drive case.

ड्रिंक एंड ड्राइव पर 30 ड्राइवरों के खिलाफ कार्रवाई

Tue, 19 Apr 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 19 Apr 2016 09:45 PM IST
विज्ञापन
action against 30 driver in drink and drive case.
नशे में वाहन चलाने के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। - फोटो : AmarUjala

शराब पीकर वाहन चला रहे 30 ड्राइवरों के खिलाफ परिवहन विभाग ने कार्रवाई शुरू कर दी है। वाहनों का चालान करके ड्राइविंग लाइसेंस रद्द करने के लिए संबंधित अधिकारी को फाइल भेज दी गई है। साथ ही तीन दिवसीय वाहन फिटनेस अभियान के पहले दिन प्रदेश भर में वाहनों का चालान शुरू हो गया है। अनफिट वाहनों का परमिट रद्द किया जाएगा।

विज्ञापन


नशे में वाहन चलाने के खिलाफ प्रदेश में चलाए गए अभियान में 30 ड्राइवरों की जांच में अल्कोहल की मात्रा रक्त में अधिक पाई गई। जांच के बाद कार्रवाई शुरू कर दी गई है। अपर आयुक्त परिवहन वंदना सिंह ने बताया कि अनफिट वाहनों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया गया है। यह तीन दिन तक चलेगा। अलग-अलग जिलों में बिना फिटनेस के चल रहे वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन


लापरवाही में चार का परमिट निरस्त
परिवहन आयुक्त की बैठक में 12 ड्राइवरों के खिलाफ चल रहे लापरवाही के मामले में चार के खिलाफ कार्रवाई की गई है। अपर आयुक्त ने बताया कि चार ड्राइवरों का परमिट निरस्त कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


साथ ही अलग-अलग वाहनों पर 10-10 हजार रुपये जुर्माना लगाया गया है। अपर आयुक्त ने बताया कि जुर्माना अदा न करने पर इनका भी परमिट रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही बैठक में परिवहन निगम से संबद्ध बसों के परमिट जारी करने पर विचार किया गया।


बैठक में सैलानियों को बाइक किराए पर देने के लिए भी पांच लोगों को परमिट दिया गया है। देहरादून, ऋषिकेश और टिहरी के लोगों को परमिट जारी किया गया। अभी तक बाइक किराए पर चलाने वालों को परमिट की जरूरत नहीं पड़ती थी। अपर आयुक्त ने बताया कि बाइक किराए पर दिए जाने के रेट बाद में फाइनल किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed