फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   abortion after rape

लूटता रहा अस्मत, प्रेगनेंट हुई तो कराया गर्भपात

Fri, 05 Sep 2014 08:28 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी)
ब्यूरो/अमर उजाला, नौगांव (उत्तरकाशी) Updated Fri, 05 Sep 2014 08:28 PM IST
विज्ञापन
abortion after rape

उत्तरकाशी में शादी का झांसा देकर दलित लड़की के साथ दुष्कर्म करने के बाद जबरन गर्भपात का मामला सामने आया है। मामले में पुलिस ने एक माह बाद एक अभियुक्त को धर दबोचा।

विज्ञापन


इसी मामले में पुलिस ने गर्भपात कराने वाली भारद्वाज क्लीनिक नौगांव की डॉ. निशा शर्मा को भी गिरफ्तार किया है।

बीते माह नौ अगस्त को क्षेत्र के एक ग्रामीण ने नौगांव निवासी प्रदीप रावत पर उसकी बेटी को शादी का झांसा देकर दो साल तक बलात्कार करने तथा जबरन गर्भपात कराने का आरोप लगाते हुए पुरोला थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। बलात्कार का आरोपी प्रदीप तब से ही फरार चल रहा था।
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक पीसी पंत ने इस मामले की जांच की। पुलिस ने बीते माह ही पीड़िता के न्यायालय के समक्ष बयान दर्ज कराए थे।

मुखबिर की सूचना पर आया फंदे में

abortion after rape

शुक्रवार को पुलिस को मुखबिर ने सूचना दी क‌ि आरोपी प्रदीप नौगांव में पेट्रोल पंप के पास खड़ा है। पुलिस ने घेरेबंदी कर प्रदीप को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने इस मामले में गर्भपात कराने की आरोपी भारद्वाज क्लीनिक की संचालिका डॉ. निशा शर्मा को भी उसके क्लीनिक से गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस क्षेत्राधिकारी महेंद्र रावत ने बताया कि दोनों को मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेजा गया है। क्लीनिक से डॉक्टर की डिग्री आदि दस्तावेज भी जांच के लिए एकत्र किए गए हैं।

विवादों में रही है निशा शर्मा
पिछले दस सालों से नौगांव में बेरोकटोक क्लीनिक चला रही डॉ. निशा शर्मा पहले भी विवादों में रही है। वर्ष 2009 में उनके क्लीनिक पर प्रसव के दौरान एक विवाहिता की मौत पर काफी हंगामा हुआ था। तब उनका क्लीनिक सील कर दिया गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed