फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   A old man raped a minor girl

50 साल के अधेड़ ने विकलांग किशोरी के साथ किया दुष्कर्म, परिजन पहुंचे थाने

Mon, 03 Apr 2017 10:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा
ब्यूरो/अमर उजाला, अल्मोड़ा Updated Mon, 03 Apr 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
A old man raped a minor girl
अल्मोड़ा तहसील के अंतर्गत एक गांव में अधेड़ व्यक्ति के नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। सोमवार को दुष्कर्म की शिकार बालिका को लेकर उसकी मां थाने लेकर पहुंची। मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण पुलिस ने उन्हें तहसीलदार के पास भेज दिया। तहसीलदार के निर्देश पर राजस्व पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। 
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक तहसील क्षेत्र के अंतर्गत एक गांव की 15 वर्षीय किशोरी शनिवार शाम के वक्त खेत में काम करने गई थी। इस बीच गांव का ही एक 50 वर्षीय व्यक्ति वहां पहुंच गया और उसने किशोरी के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


इस बीच किशोरी के चिल्लाने के पर पड़ोस की एक महिला वहां पहुंची। इस पर आरोपी मौके से भाग निकला। बाद में किशोरी ने पूरा वाकया अपनी मां को बताया। जानकारी मिली है कि इस बीच कुछ लोग पीड़ित पक्ष को समझा बुझाकर मामला दबाने की कोशिश में लगे थे, लेकिन सोमवार को पीड़िता को उसकी मां थाने लेकर पहुंच गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मामला राजस्व क्षेत्र का होने के कारण कोतवाली पुलिस ने उन्हें तहसीलदार के पास भेज दिया। तहसीलदार पीडी सनवाल ने बताया है कि संबंधित क्षेत्र के पटवारी को जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के आदेश दे दिए हैं। बताया जाता है कि पीड़िता किशोरी हल्की विकलांग भी है।
 
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed