फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   a man killed his wife in dehradun

बेवफाई के शक में पति बना हैवान, पत्नी संग किया ऐसा सलूक कि दंग रहे गए सुनने वाले

Tue, 18 Apr 2017 05:48 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Tue, 18 Apr 2017 05:48 PM IST
विज्ञापन
a man killed his wife in dehradun

पत्नी की बेवफाई के शक में एक युवक ने रविवार देर रात उसकी गला दबाकर हत्या कर दी। आरोपी ने खुद पुलिस को 100 नंबर पर इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

विज्ञापन


देर रात तक पुलिस हत्या के कारण जानने के लिए आरोपी से पूछताछ में जुटी थी। एसपी सिटी और एएसपी ने भी मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

सहारनपुर निवासी अभिषेक शर्मा (40) ने आठ महीने पहले टी स्टेट बंजारावाला में किराये का मकान लिया था। वह पत्नी नीति शर्मा और दो बेटों तुषार और गर्व के साथ रहता था। पुलिस के मुताबिक अभिषेक इन दिनों बेरोजगार था और रोजगार की तलाश में रविवार सुबह घर से ट्रांसपोर्ट नगर के लिए निकला था।
विज्ञापन


लेकिन, बात नहीं बनने पर वह मायूस होकर घर लौट आया। रात करीब नौ बजे किसी बात को लेकर उसका पत्नी नीति के साथ झगड़ा हो गया। जिसके बाद अभिषेक ने पत्नी को गला घोंटकर मार डाला।

विज्ञापन
विज्ञापन

100 नंबर पर बयां की हकीकत

a man killed his wife in dehradun

​इसके बाद अभिषेक ने खुद 100 नंबर पर पुलिस को सूचना दी। थाना पटेल नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, देर रात एसपी सिटी अजय सिंह और एएसपी लोकेश्वर सिंह मौके पर पहुंचे और परिजनों से बात कर घटना की जानकारी ली।

 

बताया कि हत्या करने के कारणों की जांच की जा रही है। पुलिस के अनुसार अभिषेक और नीति की शादी को 15 साल हो चुके थे। अभिषेक के बड़े बेटे तुषार(12) ने बताया कि पापा परेशान रहते थे। हम 15 दिन पहले ही नानी के घर (औरैया, उत्तर प्रदेश) से लौटे थे। पापा नौकरी खोज रहे थे।

 

नौकरी नहीं मिलने से वह डिप्रेशन में थे। शायद इसी वजह से उनका रोजाना मां से झगड़ा होता था। रविवार की रात को भी कुछ ऐसा ही हुआ। तुषार के मुताबिक वह अपने छोटे भाई गर्व के साथ दूसरे कमरे में था। रात अचानक पुलिस के घर पहुंचने और मां का शव ले जाने पर घटना की जानकारी हुई।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed