{"_id":"58d65f064f1c1ba06e1a5193","slug":"a-dead-body-found-in-purkul","type":"story","status":"publish","title_hn":"हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने को किया ऐसा घिनौना काम, पुलिस भी रह गई हैरान","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हत्या के बाद शव ठिकाने लगाने को किया ऐसा घिनौना काम, पुलिस भी रह गई हैरान
टीम डिजिटल/अमर उजाला, देहरादून
Updated Sat, 25 Mar 2017 08:16 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राजपुर क्षेत्र में शनिवार को नलोता की सूखी नदी में दबाई गई युवक की लाश बरामद हुई है। पुलिस ने खुदाई कर शव को बाहर निकाल लिया। चेहरे को जानवरों ने बुरी तरह खा रखा है, जिस कारण उसकी पहचान मुमकिन नहीं है। पुलिस का अनुमान है कि शव 15 से 20 दिन पुराना है। पुलिस हत्या की गुत्थी सुलझाने के लिए शव की पहचान कराने में जुटी है।
विज्ञापन
राजपुर थाना क्षेत्र के पुरुकुल गांव से लगी नलोता की सूखी नदी में दबे शव को शनिवार सुबह जानवर नोंच रहे थे। सुबह के ग्रामीण उधर गए तो जानवरों को देखकर उनका माथा ठनका। पास में जाकर देखा कि शव का गर्दन वाला हिस्सा बाहर नजर आ रहा था, जिसे जानवरों ने बुरी तरह खा लिया है।
विज्ञापन
जमीन में लाश दबी होने की खबर पूरे इलाके में आग की तरह 0025 मिलने की खबकुछ देर में मौके पर तमाशबीनों का तांता लग गया। कुठाल गांव के प्रधान सुंदर की सूचना पर राजपुर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन
पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से पत्थर हटवाकर खुदाई कराई। शव काफी दिनों पुराना होने के कारण पहचान संभव नहीं हो सकी। एसओ राजपुर प्रदीप रावत ने बताया कि युवक की उम्र 35 साल के करीब की प्रतीत हो रही है। उसके एक हाथ टेटू बना हुआ है। जिले भर की पुलिस को लावारिस शव की जानकारी देते हुए उनके क्षेत्रों से गुमशुदा लोगों के बारे में जानकारी हासिल की जा रही है।