फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सड़क पर पलटी बस, एक की मौत

सड़क पर पलटी बस, एक की मौत

Thu, 13 Sep 2018 02:17 AM IST
Updated Thu, 13 Sep 2018 02:17 AM IST
विज्ञापन
सड़क पर पलटी बस, एक की मौत
ब्यूरो/अमर उजाला/सेलाकुई।
विज्ञापन

दून-पांवटा हाईवे पर एक बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में बस के परिचालक की मौत हो गई जबकि, आठ सवारियां घायल हो गईं। घायलों को उपचार के लिए प्रेमनगर के सामुदायिक चिकित्सा केंद्र में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार बस एक स्कूल से संबंद्धित है। प्राथमिक जांच में हादसा मोड़ पर बस की तेज रफ्तार मानी जा रही है।

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम करीब 5:45 बजे एक बस छात्रों को स्कूल से घर में छोड़ने के बाद देहरादून से सेलाकुई की ओर जा रही थी। लौटते हुए बस चालक ने कुछ सवारियों को भी बैठा लिया। इसी बीच धूलकोट जंगलों के बीच मोड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। इससे बस अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराकर पलट गई। आसपास के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को बस से बाहर निकाला, जबकि कुछ सवारियों को आपात खिड़की तोड़कर बाहर निकाला गया। थानाध्यक्ष प्रेमनगर दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि हादसे में रमेश सिंह (35) पुत्र प्रताप सिंह निवासी ग्राम बगोरी उत्तरकाशी की मौत हो गई, जबकि चालक संदीप पुत्र बालम सिंह निवासी रिखनीखाल पौड़ी गढ़वाल, रमजानी पुत्र भानु भगत, कन्हैया लाल पुत्र सियाराम, मनीष नेगी पुत्र गोविंद सिंह नेगी, शालिग्राम पुत्र लोरी राम, गौतम मिश्रा पुत्र मुकेश मिश्रा, पप्पू जैन पुत्र जाने, उमेश पुत्र रामस्वरूप घायल हो गए। सभी घायल सेलाकुई के रहने वाले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed