फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दिल्ली से आए अधिकारियों ने सुनी छात्रों की आपबीती

दिल्ली से आए अधिकारियों ने सुनी छात्रों की आपबीती

Thu, 23 Aug 2018 02:08 AM IST
Updated Thu, 23 Aug 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
दिल्ली से आए अधिकारियों ने सुनी छात्रों की आपबीती
सुचित नारंग करता था छेड़छाड़ चुप रहती थीं निदेशक अनुराधा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
मॉडल स्कूल फॉर विजुअली हैंडीकैप्ड (एमएसवीएच) मेें दृष्टिबाधित छात्राओं से छेड़छाड़ और शारीरिक शोषण मामले में बुधवार को केंद्रीय मंत्रालय से आए जांच अधिकारियों ने छात्र-छात्राओं से बात की। छात्र-छात्राओं ने उनसे भी सुचित नारंग पर आरोप और उस पर निदेशक अनुराधा डालमिया के रवैये को दोहराया। उन्होंने कहा कि सुचित नारंग छात्राओं से छेड़छाड़ करता था, जबकि अनुराधा इस पर मौन हो जाती थीं। अधिकारियों ने संस्थान के कर्मचारियों से भी पूछताछ की और गर्ल्स व ब्वॉयज हॉस्टल का निरीक्षण किया।
इस मामले में केंद्रीय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय की ओर से दो सदस्यीय टीम को जांच के लिए देहरादून आई है। इनमें डॉ. केवीएस राव और एके सिन्हा शामिल हैं। दोनों अधिकारी बुधवार को तीन बजे एमएसवीएच परिसर पहुंचे। उन्होंने पहले 10 साल तक के बच्चों को बुलाया और उनसे संस्थान की व्यवस्थाओं की जानकारी ली। इसके बाद उन्होंने निदेशक अनुराधा डालमिया से पूछताछ की। लगभग 4.30 बजे अधिकारियों ने प्रदर्शन में शामिल बच्चों को बारी-बारी से हॉल में बुलाकर उनसे सारे घटनाक्रम को जाना।
विज्ञापन

छात्रों ने उनके सामने अपनी 30 सूत्रीय मांगें रखीं और उन्हें जल्द पूरा कराने की बात उठाई। उन्होंने अधिकारियों को बताया कि अब तक उन्हें एफआईआर की कॉपी भी नहीं दी गई है और न ही सुचित नारंग को गिरफ्तार किया गया है। छात्रों से जानकारी लेने के बाद बाहर निकले अधिकारियों ने कहा कि वे अभी तीन दिन और देहरादून में हैं। वे खुद व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे और अपनी रिपोर्ट मंत्रालय को देंगे। इसके बाद ही तय किया जाएगा कि निदेशक के खिलाफ क्या कार्रवाई होनी है ।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
बारीकी से किया निरीक्षण
अधिकारियों ने मुकदमे की विवेचना अधिकारी एसआई विनीता चौहान के साथ पहले गर्ल्स हॉस्टल का निरीक्षण किया और फिर ब्वॉयज हॉस्टल का। अधिकारियों ने किचन, भंडार गृह और बाथरूम आदि का भी निरीक्षण किया। हॉस्टलों के प्रत्येक कमरे में विभिन्न तरह की व्यवस्थाओं की भी बारीकी से जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed