फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   फर्नीचर कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोरी

फर्नीचर कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोरी

Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
Updated Sat, 26 May 2018 02:00 AM IST
विज्ञापन
फर्नीचर कारोबारी के घर का ताला तोड़कर चोरी
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

कोतवाली थाना क्षेत्र में चोरों ने दिनदहाड़े एक फर्नीचर कारोबारी के बंद घर का ताला तोड़कर जेवर और नकदी चोरी पार कर ली। पुलिस ने शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

सुरेश गांधी निवासी त्यागी रोड जैन धर्मशाला के पास फर्नीचर की दुकान चलाते हैं। रोज की तरह सुरेश शुक्रवार को दुकान पर गए थे। करीब 11:30 बजे सुरेश की पत्नी आशा भी घर पर ताला लगाकर दुकान चली गईं। इसी बीच चोरों ने घर खंगाला डाला। आशा करीब पांच बजे घर लौटीं तो दरवाजे का ताला टूटा और अंदर सामान बिखरा मिला। यह देख आशा ने घर में चोरी होने की जानकारी पति सुरेश और पुलिस को दी। मौके पर पहुंची लक्खीबाग चौकी पुलिस और एफएसएल टीम ने जांच की। आशा के मुताबिक चोर अलमारी से अंगूठी, टॉप्स और 10 हजार रुपये व अन्य सामान ले गए हैं। कोतवाल बीबीडी जुयाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed