फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दो बार अलग-अलग लोगों को बेची एक ही जमीन

दो बार अलग-अलग लोगों को बेची एक ही जमीन

Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
Updated Tue, 10 Apr 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
दो बार अलग-अलग लोगों को बेची एक ही जमीन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

एसआईटी जांच में एक ही जमीन को दो बार बेचने का मामला सही पाए जाने के बाद आरोपी के खिलाफ सहसपुर थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। एसएसपी के निर्देश पर मेहूंवाला निवासी आरोपी अमजद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू कर दी गई है।

रेसकोर्स निवासी विनीता ने अपनी जमीन धोखे से अन्य को बेचने की शिकायत एसआईटी में दर्ज कराई थी। विनीता का आरोप था कि मेहूंवाला माफी निवासी अमजद अली ने 31 अक्तूबर 2011 को उन्हें सभावाला में 1340 वर्ग मीटर और शेरपुर में 1036 वर्ग मीटर भूमि दो अलग-अलग विक्रय पत्रों के जरिए बेची थी। इसके बाद आरोपी ने दिसंबर 2011 को शेरपुर की यही जमीन अजबपुर निवासी राजदेव सिंह चंदेला और सभावाला की जमीन भुड्डी, विकासनगर निवासी सरफराज अली को बेच दी। एसआईटी जांच में मामला सही मिलने के बाद प्रभारी एसआईटी (भूमि) पुष्पक ज्योति ने एसएसपी को जांच रिपोर्ट सौंपी। इसके बाद एसएसपी के निर्देश पर मेहूंवाला निवासी आरोपी अमजद अली के खिलाफ मुकदमा दर्ज जांच शुरू की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed