फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सत्यापन ना कराने पर 55 मकान मालिकों का चालान

सत्यापन ना कराने पर 55 मकान मालिकों का चालान

Sun, 12 May 2019 02:15 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 12 May 2019 02:15 AM IST
विज्ञापन
सत्यापन ना कराने पर 55 मकान मालिकों का चालान
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पुलिस अब शहर क्षेत्र में पांच साल से चोरी की घटनाआें में सक्रिय 409 चोरों को खोजने का काम करेगी। अभियान के दौरान 10 थानों की पुलिस यह जानने का प्रयास करेगी कि जेल से रिहाई और जमानत पर छूटने के बाद आरोपी कहां हैं और क्या काम कर रहे हैं। अपराध में सक्रिय पाए जाने पर निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
देहरादून सिटी के 10 थानों शहर कोतवाली, पटेलनगर, डालनवाला, नेहरू कॉलोनी, रायपुर, प्रेमनगर, बसंत विहार, क्लेमेंटटाउन, राजपुर और कैंट कोतवाली क्षेत्र में पांच साल में चोरी की घटनाआें में 409 चोरों की गिरफ्तारी हुई हैं। चोरों की सबसे ज्यादा वारदात शहर कोतवाली की हैं, जहां इस अवधि में 94 चोर पकडे़ गए। पटेलनगर में यह संख्या 79 और नेहरू कॉलोनी में 65 है। पुलिस अधीक्षक नगर श्वेता चौबे ने बताया कि शहर क्षेत्र में पांच साल में सक्रिय चोरों का पता लगाने का विशेष अभियान शुरू किया जाएगा। अभियान के दौरान जेल से रिहाई के बाद कौन-कौन अपराध में सक्रिय है और कौन निष्क्रिय है। यह लोग अपने घर पर हैं या कहीं बाहर हैं आदि बिंदुओं पर जांच पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन

सत्यापन ना कराने पर 55 मकान मालिकाें का चालान
नेहरू कॉलोनी और प्रेमनगर में चलाया गया सत्यापन अभियान
देहरादून। शहर कोतवाली, नेहरू कॉलोनी और प्रेमनगर क्षेत्र में चलाए गए अभियान में किराएदारों का सत्यापन न कराने पर 55 मकान मालिकाें का चालान किया गया। शहर कोतवाली, नेहरू कॉलोनी और प्रेमनगर क्षेत्र में शनिवार को विशेष सत्यापन चलाया गया। दोनों थाना क्षेत्र में गठित पांच टीमों ने 350 से अधिक घरों में पहुंचकर किराएदारों और नौकरों का सत्यापन किया। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि इस दौरान लक्खीबाग पुलिस चौकी द्वारा 55 मकान मालिकों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। इन इलाकों में रविवार को भी सत्यापन अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed