फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   दून में मिले नोएडा से गायब पूर्व आईएएस रमाशंकर

दून में मिले नोएडा से गायब पूर्व आईएएस रमाशंकर

Sun, 05 Aug 2018 02:40 AM IST
Updated Sun, 05 Aug 2018 02:40 AM IST
विज्ञापन
दून में मिले नोएडा से गायब पूर्व आईएएस रमाशंकर
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

नोएडा से गायब उत्तर प्रदेश के पूर्व आईएएस अधिकारी यहां वसंत विहार क्षेत्र में निवास कर रहे थे। परिजनों ने नोएडा में उनकी गुमशुदगी दर्ज कराई थी। शनिवार को निजी जासूसी एजेंसी की मदद से पुलिस ने उन्हें तलाश लिया। हालांकि, पूर्व आईएएस ने परिवार के साथ जाने से इनकार कर दिया।

वसंत विहार पुलिस के अनुसार, शनिवार सुबह एक घर में कुछ लोगों के बीच विवाद की सूचना मिली। मौके पर पहुंची पुलिस को लोगों ने बताया कि पूर्व नौकरशाह यहां एक महिला के साथ रह रहे हैं। काफी समय पहले वह घर से गायब हो गए थे। नवंबर 2017 में उनके परिजनों ने नोएडा थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। तब पुलिस ने उन्हें तलाश लिया था। कुछ दिन बाद वह फिर गायब हो गए। परिजनों ने उन्हें तलाशने के लिए पुलिस के साथ ही निजी जासूसी एजेंसी की भी मदद ली। वसंत विहार थानाध्यक्ष हेमंत खंडूड़ी ने बताया कि पूर्व नौकरशाह ने परिजनों के साथ जाने से इनकार कर दिया है। उन्होंने कहा कि वह अपनी मर्जी से यहां रह रहे हैं। जब उनका मन करेगा, वह खुद घर चले जाएंगे। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने परिजनों को समझाया कि वह जबरदस्ती उन्हें अपने साथ नहीं ले जा सकते। पुलिस ने परिजनों को समझा-बुझाकर वापस भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed