फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जीवित बच्चे को मृत दिखा गायब करने पर होगा केस

जीवित बच्चे को मृत दिखा गायब करने पर होगा केस

Tue, 06 Mar 2018 01:52 AM IST
Updated Tue, 06 Mar 2018 01:52 AM IST
विज्ञापन
जीवित बच्चे को मृत दिखा गायब करने पर होगा केस
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

ऋषिकेश में किराये की कोख से जन्मे जुड़वा बच्चों में से मृत दर्शाया गया दूसरा बच्चा भी जीवित है। स्पेशल टास्क फोर्स की जांच में यह सनसनीखेज मामला सामने आने के बाद एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं। सोमवार को उन्होंने मामले में एसपी देहात सरिता डोभाल से मंत्रणा भी की।
ऋषिकेश का एक दंपति सालभर से दूसरा बच्चा पाने की चाह में भटक रहा है। दंपति ने अप्रैल 2017 में ऋषिकेश कोतवाली में तहरीर देकर बताया था कि 22 जून 2015 को सरोगेसी से जुड़वा बच्चे हुए थे। मेरठ निवासी बिचौलिए ने उस समय बताया था कि बंगाली महिला की डिलीवरी के समय जुड़वा बच्चे हुए थे, लेकिन एक की मौत हो गई। उस समय विश्वास कर दंपति एक बच्चे को लेकर घर आ गए थे। बाद में उन्हें पता चला कि दूसरे बच्चे की मौत की कहानी सही नहीं है। दंपति ने मोबाइल पर खींची गई बच्चे की फोटो पुलिस को दिखाकर दूसरा बच्चा दिलाने की गुहार लगाई थी। तब प्रशिक्षु आईपीएस निहारिका भट्ट पर ऋषिकेश कोतवाली का कार्यभार था। उपनिरीक्षक रियाज अहमद को मामले की जांच सौंपी गई। पुलिस बिचौलिए को मेरठ से ऋषिकेश भी ले आई थी, लेकिन सरोगेसी की पूरी प्रक्रिया और प्रावधान समझे बिना दोनों पक्षों में समझौता करा दिया गया।
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस से निराश ऋषिकेश निवासी दंपति ने स्पेशल टास्क फोर्स की वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रिद्धिम अग्रवाल से मिलकर सरोगेसी से जन्मे दूसरे बच्चे को वापस दिलाने की गुहार लगाई। एसएसपी ने प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच कराई। उस समय के मोबाइल नंबरों के आधार पर पुलिस की जांच पश्चिम बंगाल में टिक गई। एसएसपी ने अपने बेंच के अधिकारियों की मदद से एक बंगाली महिला को चिह्नित किया, जिसके पास उसी उम्र का बच्चा है। एसएसपी ने मामले में अग्रिम कार्रवाई के लिए ऋषिकेश कोतवाली को मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए। वहीं, सोमवार को एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने पुलिस अधीक्षक देहात सरिता डोभाल से मंत्रणा करने के बाद मामले में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
एसटीएफ की जांच में आए तथ्यों के आधार पर जीवित बच्चे को मृत दर्शाकर गायब करने के मामले में पुलिस को मुकदमा दर्ज करने के लिए लिखा गया है। मुकदमे के बाद ही बच्चे को बरामद करने की कार्रवाई की जाएगी। डीएनए जांच रिपोर्ट से पूरी हकीकत साफ हो जाएगी।

-रिद्धिम अग्रवाल, एसएसपी, एसटीएफ
--
सरोगेसी प्रकरण में जांच रिपोर्ट के आधार पर ऋषिकेश कोतवाली पुलिस को संबंधित धाराआें में मुकदमा दर्ज करने के आदेश दिए गए हैं। मुकदमा दर्ज कर मामले में अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
-निवेदिता कुकरेती, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed