फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   13 मई को देशभर में होगा क्लैट

13 मई को देशभर में होगा क्लैट

Sun, 24 Dec 2017 01:33 AM IST
Updated Sun, 24 Dec 2017 01:33 AM IST
विज्ञापन
13 मई को देशभर में होगा क्लैट
13 मई को देशभर में होगा क्लैट
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून।
12वीं के बाद एलएलबी की पढ़ाई करने के लिए कॉमन लॉ एडमिशन टेस्ट (क्लैट) का आयोजन देशभर में 13 मई 2018 को होगा। इसका नोटिफिकेशन नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज कोच्चि ने जारी कर दिया है। एक जनवरी से 31 मार्च के बीच ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। क्लैट से देश के 19 राष्ट्रीय विधि संस्थानों में दाखिला मिलता है। इसके अलावा देश के तमाम विधि संस्थानों में क्लैट के स्कोर से दाखिले दिए जाते हैं। इसमें किसी भी विषय में 12वीं पास करने वाले छात्र हिस्सा ले सकते हैं।

परीक्षा के बाद काउंसिलिंग के माध्यम से दाखिले किए जाएंगे। न केवल 12वीं के बाद इंटिग्रेटेड एलएलबी बल्कि एलएलबी के बाद एलएलएम में भी इसी परीक्षा से ही दाखिले होते हैं। दोनों के लिए अलग-अलग परीक्षा एक ही दिन आयोजित की जाएगी। एलएलबी में दाखिले के लिए दो घंटे की परीक्षा होगी, जिसमें 200 अंकों के 200 बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें अंग्रेजी के 40 अंक, सामान्य ज्ञान के 50 अंक, एलिमेंट्री मैथ्स के 20 अंक, लीगल एप्टीट्यूड के 50 अंक और लॉजिकल रीजनिंग के 40 अंकों के प्रश्न शामिल हैं। ध्यान रहे कि परीक्षा में 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग भी होगी। पीजी में दाखिले के लिए भी दो घंटे की परीक्षा होगी। इसमें 150 अंकों के 150 प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें कांस्टीट्यूशनल लॉ के 50 अंक, ज्यूरिप्रूडेंस के 50 अंक और अन्य के 50 अंकों के प्रश्न पूछे जाएंगे। इसमें भी 0.25 अंकों की नेगेटिव मार्किंग होगी। परीक्षा विशेषज्ञ एवं टाइम इंस्टीट्यूट के निदेशक राजीव कुकरेजा के मुताबिक क्लैट की तैयारी के लिए अभी से ऑनलाइन तैयारी में जुट जाना चाहिए। इसके लिए समय का अभ्यास सबसे ज्यादा अहम है। 120 मिनट में 200 या 150 सवाल हल करना तभी आसान होगा, जबकि आपको इसका अच्छा अभ्यास होगा।
विज्ञापन


महत्वपूर्ण तिथियां
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि : एक जनवरी 2018
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि : 31 मार्च 2018
एडमिट कार्ड जारी होने की तिथि : 20 अप्रैल 2018
ऑनलाइन क्लैट के आयोजन की तिथि : 13 मई 2018
क्लैट रिजल्ट जारी होने की तिथि : 31 मई 2018

इन संस्थानों में मिलेगा दाखिला
नेशनल लॉ स्कूल ऑफ इंडिया यूनिवर्सिटी बंगलुरु
नेशनल एकेडमी ऑफ लीगल स्टडीज एंड रिसर्च, हैदराबाद
नेशनल लॉ इंस्टीट्यूट यूनिवर्सिटी, भोपाल
वेस्ट बंगाल नेशनल यूनिवर्सिटी और ज्यूरिडिशियल साइंसेज, कोलकाता
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, जोधपुर
हिदायतुल्ला नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, रायपुर
गुजरात नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, गांधीनगर
डॉ.राम मनोहर लोहिया नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, लखनऊ
राजीव गांधी नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ लॉ, पंजाब
चाणक्य नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, पटना
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ एडवांस लीगल स्टडीज, कोच्चि
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी उड़ीसा, कटक
नेशनल यूनिवर्सिटी ऑफ स्टडी एंड रिसर्च इन लॉ, रांची
नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी ऑफ ज्यूरिडिशियल एकेडमी, असम
डीएस नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, विशाखापत्तनम
तमिलनाडु नेशनल लॉ स्कूल, त्रिरुचिरापल्ली
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, मुुंबई
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, नागपुर
महाराष्ट्र नेशनल लॉ यूनिवर्सिटी, औरंगाबाद
यहां करें ऑनलाइन आवेदन : 222.ष्द्यड्डह्ल.ड्डष्.द्बठ्ठ
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed