फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सहायक कर अधिकारी को धमकी, मांगी 15 लाख की फिरौती

सहायक कर अधिकारी को धमकी, मांगी 15 लाख की फिरौती

Sun, 03 Mar 2019 02:02 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Sun, 03 Mar 2019 02:02 AM IST
विज्ञापन
सहायक कर अधिकारी को धमकी, मांगी 15 लाख की फिरौती
ब्यूरो/अमर उजाला, ऋषिकेश। रामनगर में तैनात ऋषिकेश के सहायक कर आयुक्त शिवशंकर यादव को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर धमकी दी है। धमकी देने वाले ने कहा कि यदि 15 लाख फिरौती न दी गई तो उनके बच्चे का अपहरण कर लिया जाएगा। सहायक कर आयुक्त ने इसकी तहरीर कोतवाली में दी है, जहां पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर तफ्तीश शुरू कर दी है। सहायक कर आयुक्त यादव का तीन महीने पहले ही ऋषिकेश से रामनगर स्थानांतरण हुआ है, जबकि उनका परिवार ऋषिकेश में ही रह रहा है।
विज्ञापन

सहायक कर आयुक्त ने बताया कि पिछले तीन दिनों से कोई अज्ञात व्यक्ति उन्हें लगातार फोन कर 15 लाख रुपये की फिरौती की मांग कर रहा है। फिरौती की रकम न देने पर बेटे को अगुवा करने की धमकी दी जा रही हैं। लगातार धमकी भरे फोन आने से घबराकर उन्होंने कोतवाली पुलिस से सुरक्षा की गुहार लगाई है। मामले का संज्ञान लेते हुए कोतवाल रितेेश शाह ने सहायक टैक्स कमिश्नर के प्रगति विहार में सेल टैक्स कॉलोनी स्थित निवास पर पुलिस के दो सुरक्षाकर्मी तैनात कर दिए हैं। कोतवाल रितेश शाह ने बताया कि अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। जिस नंबर से अधिकारी को फोन किया गया वह फर्जी आईडी पर जारी किया गया है। मामले की पड़ताल की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed