फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   जाली फर्जी चेक देकर खरीदे पुराने वाहन

जाली फर्जी चेक देकर खरीदे पुराने वाहन

Sun, 24 Jun 2018 02:12 AM IST
Updated Sun, 24 Jun 2018 02:12 AM IST
विज्ञापन
जाली फर्जी चेक देकर खरीदे पुराने वाहन
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

पुरानी चीजें खरीदने बेचने के लिए यदि आप किसी वेबसाइट का सहारा लेते हैं तो सावधान हो जाएं। इसके माध्यम से भी कुछ लोग धोखाधड़ी को अंजाम देने में लगे हैं। इसी तरह के मामले में एक जालसाज द्वारा कई लोगों को ठगी का मामला सामने आया है। शनिवार को इस संबंध में दो पीड़ितों ने एसएसपी से शिकायत की है।

जानकारी के मुताबिक मूल रूप से सहारनपुर निवासी शादाब हुसैन की सुभाषनगर में बाइक रिपेयरिंग वर्कशॉप है। शादाब पुराने दोपहिया खरीदने-बेचने का काम भी करता है। शादाब ने पिछले दिनों एक स्कूटर बेचने के लिए एक वेबसाइट पर विज्ञापन अपलोड किया था। इसी विज्ञापन का हवाला देकर एक व्यक्ति ने शादाब से संपर्क किया और 34 हजार रुपये में स्कूटर खरीदने का ऑफर दिया। इसके बाद व्यक्ति ने स्कूटर लेने के लिए शादाब को तहसील चौक पर बुलाया। वहां आरोपी ने खुद को सरकारी शिक्षक बताया और कैश लेनदेन करने में असमर्थता जताई। इस पर शादाब ने चेक स्वीकार कर लिया। इसके बाद शादाब ने चेक अपने बैंक खाते में जमा किया तो चेक कैश नहीं हो सका। शादाब ने बैंक अधिकारियों से जानकारी की तो पता चला कि इस नंबर का कोई बैंक खाता ही नहीं है। ऐसा ही एक दूसरा मामला शनिवार को एसएसपी के पास पहुंचा। एसएसपी ने दोनों मामलों में कोतवाली पुलिस को त्वरित कार्रवाई के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed