फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   पूर्व अपर सचिव रमेश लोहनी के खिलाफ मुकदमा

पूर्व अपर सचिव रमेश लोहनी के खिलाफ मुकदमा

Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
Updated Tue, 24 Apr 2018 02:32 AM IST
विज्ञापन
पूर्व अपर सचिव रमेश लोहनी के खिलाफ मुकदमा
ब्यूरो/ अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन

सेवानिवृत्ति के 20 माह बाद भी सरकारी आवास न छोड़ने पर पूर्व अपर सचिव रमेश चंद लोहनी के खिलाफ न्याय विभाग की अनुसचिव विजय अंजू भारती ने नेहरू कॉलोनी थाने में मुकदमा दर्ज कराया है। कई बार कहने के बाद भी पूर्व अपर सचिव सरकारी आवास नहीं छोड़ रहे थे। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रमेशचंद लोहनी उत्तराखंड शासन में अपर सचिव के पद पर तैनात थे। उन्हें रेसकोर्स स्थित ऑफिसर्स कॉलोनी में सरकारी आवास आवंटित किया गया था। लोहनी अगस्त 2016 में अपने पद से सेवानिवृत्त हो गए थे। उनकी सेवानिवृत्ति के बाद यह आवास न्याय विभाग में अनुसचिव विजय अंजू भारती को आवंटित कर दिया गया था। इसके बाद विजय अंजू ने आवास पर काबिज होने के लिए प्रक्रिया शुरू कर दी, लेकिन लोहनी ने आवास खाली करने से इनकार कर दिया। इस बीच लोहानी को एक मार्च 2017 से 28 फरवरी 2018 तक के लिए पुर्ननियुक्ति दे दी गई। इसी को आधार बनाकर वे आवास पर काबिज रहे। जबकि, नियमानुसार रिटायरमेंट के बाद मिलने वाली पुर्ननियुक्ति में अधिकारी को केवल वाहन और स्टाफ की ही सुविधा दी जाती है। सरकारी आवास पर उसका कोई अधिकार नहीं होता है। बावजूद इसके विजय अंजू विभागीय स्तर से ही आवास पाने का प्रयास करतीं रही। लेकिन लोहनी की पुर्ननियुक्ति के अवधि समाप्त होने के बाद उन्होंने मामले को उच्चाधिकारियों तक पहुंचाया। इसके बाद उन्होंने नेहरू कॉलोनी थाना में उनके खिलाफ तहरीर दे दी। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी राजेश शाह ने बताया कि उनकी तहरीर की प्राथमिक जांच के बाद लोहनी के खिलाफ लोक संपत्ति कब्जाने के आरोप में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। इस संबंध में जब आरोपी पूर्व अपर सचिव से संपर्क किया गया तो उन्होंने व्यस्तता की बात कहते हुए कोई बात करने से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed