फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   सात किलो गांजा और 800 ग्राम चरस के साथ एक दबोचा

सात किलो गांजा और 800 ग्राम चरस के साथ एक दबोचा

Sat, 15 Dec 2018 02:07 AM IST
Updated Sat, 15 Dec 2018 02:07 AM IST
विज्ञापन
सात किलो गांजा और 800 ग्राम चरस के साथ एक दबोचा
सात किलो गांजा और 800 ग्राम चरस के साथ तस्कर दबोचा
विज्ञापन

ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एसटीएफ की एंटी ड्रग टास्क फोर्स ने एक बडे़े नशा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके पास से सात किलोग्राम गांजा और 840 ग्राम चरस बरामद हुई है। वह नशे की यह खेप मऊ से लेकर आया था और यहां अपने साथी को देनी थी। उसके साथी की भी तलाश की जा रही है। बताया जा रहा है कि एसटीएफ जल्द ही बड़ा खुलासा कर सकती है।
एसटीएफ से मिली जानकारी के मुताबिक एंटी ड्रग टास्क फोर्स शहर के कई इलाकों में नशा तस्करों के नेटवर्क की तलाश में लगी है। इस दौरान नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में एक संदिग्ध पर काफी समय से नजर रखी जा रही थी। शुक्रवार शाम करीब तीन बजे मोथरोवाला चौक के पास एसटीएफ ने एक बाइक सवार को रोका। टीम को देखकर वह रुक तो गया, लेकिन जब उसे लगा कि वे पुलिस वाले हैं तो वह घबराकर भागने का प्रयास करने लगा। इस पर उसे पकड़ लिया गया और उसकी बाइक की तलाशी ली गई। उसकी बाइक की डिग्गी से सात किलोग्राम गांजा और करीब 840 ग्राम चरस बरामद हुई। इस पर उसे गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। तस्कर का नाम संदीप चौबे निवासी ग्राम सूरजपुर थाना दोहरीघाट जिला मऊ (उत्तर प्रदेश) है। पूछताछ में पता चला कि वह इसे अपने गांव सूरजपुर से सर्वेश नाम के व्यक्ति से लेकर आया था। सर्वेश ने उसे यह खेप देहरादून में दो लोगों को देने के लिए कहा था। पता चला है कि इस माल को वे दूसरे तस्करों को देते हैं जो उसे कॉलेजों, हॉस्टलों में छात्रों व अन्य युवकों को बेचते हैं।
विज्ञापन

एसएसपी एसटीएफ बरजिंदर जीत सिंह ने बताया कि संदीप के साथियों की भी तलाश की जा रही है। एक टीम को उसके संपर्क सूत्रों को तलाशने के लिए लगाया गया है। जल्द ही उसके साथियों को भी पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed