{"_id":"5bf85e8bbdec224167138fc8","slug":"51543003787-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘जिंदगी’ के लिए दौड़ेंगे 15 राज्यों के 10 हजार लोग","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
‘जिंदगी’ के लिए दौड़ेंगे 15 राज्यों के 10 हजार लोग
Updated Sat, 24 Nov 2018 01:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
उत्तराखंड पुलिस की ओर से लगातार तीसरे वर्ष नशे के खिलाफ हाफ मैराथन का आयोजन किया जा रहा है। दो दिसंबर को आयोजित होने वाले कार्यक्रम की जानकारी शुक्रवार को उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के सचिव अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने पत्रकार वार्ता में दी।
इस बार ‘रन अगेंस्ट ड्रग्स, रन फॉर लाइफ’ थीम वाली हाफ मैराथन में 15 राज्यों के 10 हजार लोगों ने ऑनलाइन पंजीकरण कराया है। इसमें जीतने वाले प्रतिभागियों को अलग-अलग श्रेणियों में 10 लाख रुपये के पुरस्कार वितरित किए जाएंगे। पुलिस लाइन सभागार में आयोजित पत्रकार वार्ता में अपर पुलिस महानिदेशक अशोक कुमार ने कहा कि 2016 और 2017 में हाफ मैराथन को काफी सराहना मिली थी। इस बार की हाफ मैराथन 21 और 10 किमी दो श्रेणियों में रखी गई है। 21 किमी श्रेणी में दो वर्गों में मैराथन होगी। इसमें खुला (कोई भी) और 45 वर्ष से उपर वाले लोग भाग ले सकेंगे। जबकि, 10 किमी में तीन वर्ग जूनियर वर्ग 14 से 18 वर्ष, खुला (कोई भी) और 45 वर्ष से अधिक आयु वाले लोग शामिल हो सकेंगे। मैराथन में विजयी प्रतिभागियों को नगद पुरस्कार के साथ-साथ सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे। हाफ मैराथन में देसी धावकों के साथ-साथ अमेरिका के पांच, केन्या से एक, बंग्लादेश से दो, नाइजीरिया से दो, अफगानिस्तान, लीबिया और नेपाल से एक एक पेशेवर एथलीट ने पंजीकरण कराया है। इसके अलग 200 स्कूलों के छात्र-छात्राएं भी हाफ मैराथन में प्रतिभाग करेेंगे। इस मौके पर पुलिस उपमहानिरीक्षक गढ़वाल अजय रौतेला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक निवेदिता कुकरेती, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एसटीएफ बरजिंदर जीत सिंह, पुलिस अधीक्षक यातायात लोकेश्वर सिंह और पुलिस अधीक्षक एसटीएफ अजय सिंह उपस्थित रहे।
-----
ये होगा मैराथन का रूट
21 किमी श्रेणी- पुलिस लाइन से ईसी रोड, राजपुर रोड, कैनाल रोड, काठ बंगला होते हुए वापस आयोजन स्थल पर हाफ मैराथन समाप्त होगी।
10 किमी श्रेणी- पुुलिस लाइन से ईसी रोड, सर्वे चौक, राजपुर रोड, ग्रेट वैल्यू वापस पुलिस लाइन पर हाफ मैराथन समाप्त होगी।