{"_id":"5a3ebc414f1c1b8e698c3855","slug":"51514060865-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जल्द बनेगा प्राथमिक विद्यालय का भवन","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
जल्द बनेगा प्राथमिक विद्यालय का भवन
Updated Sun, 24 Dec 2017 02:02 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जल्द बनेगा प्राथमिक विद्यालय का भवन
ब्यूरो/अमर उजाला
साहिया।
जल्द ही कालसी विकास खंड के राजकीय प्राथमिक विद्यालय साहिया पाटन का नया भवन तैयार होगा। इसके लिए जिला पंचायत से 12 लाख रुपये मंजूर हुए हैं।
भवन निर्माण को लेकर शनिवार को विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक बुलाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिला पंचायत सदस्य गंधेल सिंह ने की। जिसमें सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है कि 28 दिसंबर को पुराने भवन को ध्वस्त कर नए भवन के निर्माण की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। विभाग ने स्कूल को आदर्श विद्यालय भी घोषित किया हुआ है। वर्तमान में यहां 65 छात्र हैं। वर्ष 2008 में साहिया-समाल्टा मोटर मार्ग की सुरक्षा दीवार ढहने से भारी मलबा भवन के ऊपर आ गया था। जिससे भवन को भारी नुकसान पहुंचा था। दो कमरे क्षतिग्रस्त हो गए थे। एहतियात के तौर पर तब से कक्षाएं अतिरिक्त कक्ष में चल रही थीं। जिसके चलते छात्रों के साथ ही शिक्षकों को भी भारी परेशानी उठानी पड़ रही थी।
बैठक में प्रधानाध्यापिका शिब्बी रानी, विद्यालय प्रबंधन समिति की अध्यक्ष बबली देवी, खजान वर्मा, सूरत सिंह, बबीता देवी, सरिता देवी, नीमा, सुनीता, सुमन, गजेंद्र सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।