{"_id":"5a3976374f1c1baf678c2a50","slug":"51513715255-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मसूरी जाने वालों का होगा एल्कोहल टेस्ट","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मसूरी जाने वालों का होगा एल्कोहल टेस्ट
Updated Wed, 20 Dec 2017 01:57 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून।
मसूरी विटंरलाइन कार्निवाल के दौरान देहरादून से मसूरी जाने वाले वाले वाहन चालकों को एल्कोमीटर टेस्ट से गुजरना होगा। शराब के नशे से होने की वाली सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पुलिस कुठालगेट और मसूरी डायवर्जन के पास 24 घंटे चेकिंग करेगी। एल्कोमीटर टेस्ट में शराब आने पर वाहन सीज और वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई होगी।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती के मुताबिक कार्निवाल के दौरान मसूरी के लिए वाहनों का दबाव बढ़ेगा। कुठालगेट और मसूरी डायवर्जन के पास शिफ्टों में 24 घंटे की ड्यूटी लगाई जाएगी। इसमें मसूरी आने एवं जाने वालों की चेकिंग की जाएगी। शराब के नशे में पकड़े जाने पर कार्रवाई की जाएगी। एसएसपी ने बताया कि कार्निवाल के दौरान लोगों को यातायात जाम की समस्या से जूझना न पड़े, इसको लेकर समीक्षा की गई है। कार्निवाल के दौरान मसूरी की यातायात एवं सुरक्षा व्यवस्था में एक प्लाटून पीएसी अतिरिक्त लगाई जाएगी। वाहनों का जाम न लगे, इसके लिए भी कई जगहों पर वन वे किया जाएगा। मसूरी में पार्किंग सुनिश्चित की जाएगी।