50 साल के आदमी ने 19 साल की मूकबधिर लड़की को बनाया हवस का शिकार, गर्भवती हुई तो...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पचास साल के एक आदमी ने 19 साल की मूकधिर लड़की को अपनी हवस का शिकार बना डाला। इसके बाद लड़की गर्भवती हो गई। लेकिन इसके बाद भी आदमी को शर्म नहीं आई।
भूत बंगला क्षेत्र में एक अधेड़ के एक मूकबधिर युवती से दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। युवती के गर्भवती होने पर परिजनों को घटना की जानकारी हुई। पुलिस ने केस दर्ज कर अधेड़ को गिरफ्तार कर लिया। शनिवार को पुलिस युवती का मेडिकल कराएगी।
क्षेत्र के एक मजदूर की 19 वर्षीय बेटी बचपन से ही मूकबधिर होने के साथ ही मानसिक रूप से कमजोर है। दो दिन पूर्व युवती का स्वास्थ्य खराब होने पर परिजन उसे डॉक्टर के पास ले गए। जांच में पता चला कि युवती पांच माह की गर्भवती है।
मूकबधिर एक्सपर्ट की लेनी पड़ेगी मदद
यह सुनकर परिजनों के होश उड़ गए। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। उससे इशारों में पूछताछ की गई । युवती पुलिस को लेकर उसी इलाके में रहने वाले आरोपी खुशालीराम (50) के पास पहुंच गई।
उसने आरोपी को पहचानते हुए इशारों में पुलिस को काफी हद तक घटनाक्रम बता दिया। इस पर पुलिस ने खुशालीराम को हिरासत में लेकर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। हालांकि खुशाली राम इससे इनकार कर रहा है। कोतवाल तुषार बोरा का कहना है कि अधेड़ को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। शनिवार को युवती का मेडिकल कराने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
युवती के बयान लेने के लिए पुलिस को मूकबधिर एक्सपर्ट का सहारा लेना पड़ेगा। प्रदेश में देहरादून में ही मूकबधिर एक्सपर्ट है। अगर जरूरत पड़ी तो प्रसव के बाद पुलिस नवजात का डीएनए टेस्ट भी करवा सकती है।