फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   42 sim card issued on fake id, 18 lakhs penalty.

फर्जी आईडी पर दिए 42 सिम, लगा 18 लाख का जुर्माना

Sat, 23 Jul 2016 04:43 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून
ब्यूरो/अमर उजाला, देहरादून Updated Sat, 23 Jul 2016 04:43 AM IST
विज्ञापन
42 sim card issued on fake id, 18 lakhs penalty.
सिम - फोटो : file

टर्म सेल ने फर्जी आईडी पर सिम जारी करने के आरोप में कई मोबाइल कंपनियों पर 18 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना किया है। देहरादून की स्पेशल टास्क फोर्स ने लाटरी और बीमा पॉलिसी की ठगी के मामले में फर्जी आईडी पर पाए गए 42 मोबाइल सिम को लेकर यह शिकायत दर्ज कराई थी। उत्तराखंड में मोबाइल कंपनियों की मनमानी के खिलाफ अपने तरह की यह पहली कार्रवाई है।

विज्ञापन


पुलिस महानिदेशक एमए गणपति ने बताया कि देश के अन्य राज्यों से जालसाजों द्वारा मोबाइल नंबरों से फर्जी बैंक अधिकारी, बीमा एजेंट और लाटरी निकलने के नाम पर ठगी की जा रही है। मोबाइल नंबरों का सत्यापन में अधिकांश नंबरों की आईडी फर्जी पाई गई।
विज्ञापन


इन कंपनियों ने दिए सिम
यह तमाम नंबर दिल्ली, बिहार, पश्चिमी बंगाल, झारखंड आदि राज्यों से जारी हुए। इस तरह के 42 नंबर चिह्नित कर एसटीएफ की एसएसपी पी रेणुका देवी की तरफ से टर्म सेल में शिकायत दर्ज कराई गई थी। टर्म सेल नई दिल्ली सर्किल के डायरेक्टर ने अपने क्षेत्र की कई मोबाइल कंपनियों आईडिया, एमटीएस, रिलायंस और वोडाफोन के 42 नंबरों को फर्जी आईडी पर वितरित किया जाना सही पाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी आधार पर टर्म सेल ने इन कंपनियों पर फर्जी आईडी पर सिम जारी करने पर 18 लाख 20 हजार रुपये का जुर्माना किया है। डीजीपी ने बताया कि टर्म सेल दिल्ली द्वारा लगाए गए जुर्माने को नई पहल बताया है। इससे फर्जी आईडी पर सिम जारी होने पर रोक लगेगी। उनके संज्ञान में मोबाइल कंपनियों पर इस तरह के मामले में जुर्माने की यह पहला कार्रवाई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed