{"_id":"5bbcfd3d867a5528304c9d20","slug":"41539112253-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म मामले में युवक गिरफ्तार
Updated Wed, 10 Oct 2018 12:40 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्यूरो/अमर उजाला, रुड़की
किशोरी के अपहरण और दुष्कर्म के मामले में फरार चल रहे आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इसके बाद उसे कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। करीब छह माह पूर्व पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपहरण, दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गंगनहर कोतवाली क्षेत्र स्थित एक कॉलोनी निवासी किशोरी छह माह पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गई थी। परिजनों ने एक युवक पर शक जताते हुए अपहरण का आरोप लगाया था। पुलिस ने आरोपी नितिन निवासी मुजफ्फरनगर, यूपी के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज कर किया था। पुलिस ने उस दौरान किशोरी को बरामद कर लिया था, लेकिन आरोपी तभी से फरार था। पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार दबिश दे रही थी, लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पा रहा था। इस बीच पुलिस को पता चला कि आरोपी की लोकेशन रुड़की में है। पुलिस ने छानबीन की तो पता चला कि वह रोडवेज बस स्टैंड पर है। इस पर पुलिस ने रोडवेज बस स्टैंड से आरोपी को दबोच लिया। कोतवाली प्रभारी प्रदीप बिष्ट ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।