{"_id":"5b89a64a42c79206ed67e253","slug":"41535747658-dehradun-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटीएम क्लोनिंग कर युवती के खाते से उड़ाए 2.40 लाख रुपये","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
एटीएम क्लोनिंग कर युवती के खाते से उड़ाए 2.40 लाख रुपये
Updated Sat, 01 Sep 2018 02:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एटीएम क्लोनिंग कर युवती के खाते से 2.40 लाख उड़ाए
ब्यूरो/अमर उजाला
देहरादून। एक युवती के खाते से एटीएम क्लोनिंग कर करीब ढाई लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में एटीएम कक्ष के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहां कुछ संदिग्धों की तस्वीरें सामने आई हैं।
मामला रायपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को हरज्ञान सिंह निवासी अंबेडकर कॉलोनी, डालनवाला ने रायपुर थाने में शिकायत की है। हरज्ञान के मुताबिक उनकी बेटी का एसबीआई में खाता है। उनकी बेटी बृहस्पतिवार को रायपुर क्षेत्र के एटीएम से पैसे निकालने गई थी। वहां उसने 10 हजार रुपये निकाले और वापस आ गई। शाम के समय उसने देखा कि उसके मोबाइल पर 50 हजार रुपये निकाले जाने का मैसेज आया। इसके दो मिनट बाद ही 50 हजार रुपये और कुछ देर बाद 1.40 लाख रुपये निकाल लिए गए। यह देखकर उनके होश उड़ गए। उन्होंने इसकी जानकारी बैंक से लेनी चाही लेकिन वहां से संतोषजनक जवाब नहीं मिला। उन्होंने अपने एटीएम की जांच की तो पाया कि उनका एटीएम उनके पास ही है। इसके बाद उन्होंने रायपुर थाने में शिकायत की।
एसओ हेमेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि हरज्ञान सिंह की शिकायत पर धोखाधड़ी व आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि एटीएम कक्ष की सीसीटीवी फुटेज कब्जे में ली गईं हैं। शनिवार पुलिस बैंक जाकर भी इसकी जानकारी लेगी। प्रथम दृष्टया मामला एटीएम क्लोनिंग का ही माना जा रहा है।