फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   ड्यूटी पर व्यवहार संयमित रखें पुलिसकर्मी : एसएसपी

ड्यूटी पर व्यवहार संयमित रखें पुलिसकर्मी : एसएसपी

Mon, 11 Feb 2019 01:22 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal Nirmala Suyal
Updated Mon, 11 Feb 2019 01:22 AM IST
विज्ञापन
ड्यूटी पर व्यवहार संयमित रखें पुलिसकर्मी : एसएसपी
- फोटो : amar ujala
ब्यूरो/अमर उजाला/देहरादून।
विज्ञापन

विधानसभा सत्र से पहले पुलिस ने सभी तैयारियों के पूरा करने का दावा किया है। एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने रविवार को पुलिसकर्मियों को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कई दिशा निर्देश दिए। उन्होंने ड्यूटी पर रहने वाले पुलिसकर्मियों को व्यवहार संयमित रखने को कहा। इसके बाद वीआईपी मूवमेंट को लेकर रिहर्सल भी की गई।
एसएसपी निवेदिता कुकरेती ने कहा कि विधानसभा सत्र के दौरान ड्यूटी पर रहने पुलिसकर्मी किसी सूरत में अपना संयम न खोएं। बेरिकेडिंग आसपास या विधान भवन के पास किसी भी बात पर कोई टिप्पणी करने से बचें। किसी भी संदिग्ध वस्तु या व्यक्ति के देखे जाने पर तत्काल इसी जानकारी अपने संबंधित अधिकारी को दें। जुलूस धरने के वक्त किसी भी अराजक व्यक्ति के प्रवेश पर कड़ी नजर रखें, कोई भी अराजकर व्यक्ति विधानसभा भवन के पास न पहुंचने पाए। जुलूस और प्रदर्शन की हर सूरत में वीडियोग्राफी की जाए। इसके अलावा उन्होंने सभी अधिकारियों को पुलिस बल के साथ तालमेल बनाए रखने के निर्देश दिए। इस अवसर पर एसपी सिटी श्वेता चौबे, एसपी यातायात प्रकाश चंद आर्य, सीओ सिटी शेखर सुयाल, सीओ मसूरी एएस रावत, सीओ डालनवाला जया बलोनी व सभी थाना व चौकी प्रभारी मौजूद रहे।
विज्ञापन

आम चुनावों के लिए भी दिशा निर्देश
विधानसभा सुरक्षा व्यवस्था की ब्रीफिंग के बाद एसएसपी ने अपराध गोष्ठी में पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया। उन्होंने आगामी आम चुनावों को देखते हुए सुरक्षा व्यवस्था संबंधी सभी कार्रवाई समय से पूर्व करने की हिदायत दी। इसके अलावा निरोधात्मक कार्रवाई अमल में लाए जाने, शस्त्र लाइसेंस संबंधी काम, बूथों का निरीक्षण आदि समय से करने के निर्देश थाना प्रभारियों को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed